मनाली। बेंगलुरु में आयोजित हुई खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स-2021 बाक्सिंग प्रतियोगिता
में स्वर्ण पदक विजेता सक्षम का शुक्रवार को मनाली पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया।  मनाली ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष हरी चन्द शर्मा व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सक्षम का स्वागत किया। सक्षम ने 86 किलो वर्ग भार के फाइनल मुकाबले में रोहतक के सन्नी को हराकर स्वर्ण पदक हासिल किया है। शिमला यूनिवर्सिटी के लिए सक्षम ने दूसरी बार यह सफलता हासिल कर प्रदेश व जिले का नाम रोशन किया है। बेंगलुरु में तीन मई को संपन्न हुई बाक्सिंग प्रतियोगिता में देश के 13 खिलाड़ियों का चयन जून माह में आयोजित होने वाली वर्ल्ड यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता के लिए हुआ है और यहां से पांच खिलाड़ियों का चयन ओलंपिक के लिए होगा। सक्षम ने बताया कि उनके कोच रोशन द्वारा उन्हें कड़ी मेहनत करवाई गई तभी आज वह वर्ल्ड यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए हैं।
हरी शर्मा ने सक्षम को बधाई देते हुए कहा कि सक्षम ने मनाली का नाम देश भर में रोशन किया है। उन्होंने सक्षम को बधाई दी और भविष्य की शुभकामनाएं भी दी। हरी शर्मा ने सक्षम को 15 हजार, सुभाष ठाकुर ने 21 हजार व अरुण शर्मा ने 21 हजार की राशि देकर पुरस्कृत किया।उन्होंने प्रदेश सरकार से आग्रह किया है कि सक्षम की कोचिंग के लिए मदद की जाए ताकि यह खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन कर देश व प्रदेश का नाम रोशन कर सके.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *