रांगड़ी से लेफ्ट बैंक पुल के शिलान्यास पर क्षेत्रवासियों ने जताया आभार पर्यटन, यातायात और बागवानों को मिलेगा सीधा लाभ मनाली | Manali Mirror मनाली विधानसभा क्षेत्र में रांगड़ी से लेफ्ट बैंक पुल के शिलान्यास को लेकर स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है। इस महत्वपूर्ण विकास परियोजना के लिए चचोगा और प्रीणी पंचायत सहित लेफ्ट बैंक क्षेत्र के लोगों ने मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू तथा मनाली के विधायक श्री भुवनेश्वर गौड़ का कोटि-कोटि धन्यवाद किया है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि पुल के निर्माण से चचोगा और प्रीणी पंचायत में पर्यटन गतिविधियों को नई गति मिलेगी, वहीं मनाली शहर की लंबे समय से चली आ रही ट्रैफिक समस्या से भी बड़ी राहत मिलेगी। पुल बनने से लेफ्ट बैंक क्षेत्र के हजारों लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी, साथ ही बागवानों को अपनी उपज को मंडियों तक पहुंचाने में भी आसानी होगी। इसके अलावा हामटा वैली में पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। चचोगा पंचायत की प्रधान दिक्षा नेगी व पंचायत सदस्यों सहित अलेऊ क्षेत्र के सोहन ठाकुर, जय चंद ठाकुर, हुक्म चंद, प्यारे राम, चने राम, खूब राम राणा, रोशन ठाकुर, गोरब राणा, तीर्थ व्यास, प्रेम चंद, मेहर चंद, होटलियर नाथू राम राणा, सेंस राम, प्रकाश ठाकुर, तुला राम, लाल चंद, कुंज लाल, कोयलू नारायण, अमर देव राणा, दिले राम, राजेश, रवि नेगी, अमर नाथ, खेक राम, भाग चंद, रूप चंद सहित अन्य लोगों ने सरकार का आभार जताया। वहीं प्रीणी पंचायत की प्रधान कल्पना आचार्य व पंचायत सदस्यों के साथ कृष्ण चंद, जालसू राम, जोगिंदर ठाकुर, मेघ सिंह, नवीन तंवर, तारू नेगी, दुर्गा दत्त, मान चंद सहित अन्य लोगों ने मनाली को करोड़ों रुपये की विकास सौगात देने पर सरकार का धन्यवाद किया। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पुल क्षेत्र के विकास, पर्यटन विस्तार और जनसुविधाओं के लिए मील का पत्थर साबित होगा। Post navigation Winter Carnival Manali: अनुज शर्मा और पंडित खुशबू भारद्वाज के गीतों पर झूम उठा मनाली, माल रोड पर वॉयस ऑफ कार्निवल की रही धूम 29 जनवरी को बंद रहेंगे मनाली उपमंडल में शिक्षण संस्थान*