अमिताभ शर्मा की पहल से मनाली को मिली अत्याधुनिक स्नो ग्रूमर मशीन ❄️ सोलंग घाटी में शीतकालीन खेलों को मिला नया आयाम, अंतरराष्ट्रीय स्तर का प्रशिक्षण अब संभव मनाली। पर्यटन नगरी मनाली और सोलंग घाटी में शीतकालीन खेलों को एक नई पहचान मिली है। स्की हिमालय रोपवे एंड स्की सेंटर के निदेशक अमिताभ शर्मा की महत्वपूर्ण पहल से मनाली को अत्याधुनिक स्नो ग्रूमर मशीन उपलब्ध कराई गई है। इस मशीन की लागत लगभग ₹3.5 करोड़ बताई जा रही है। लंबे समय से स्कीइंग, स्नोबोर्डिंग व अन्य शीतकालीन खेलों से जुड़े खिलाड़ी इस सुविधा का इंतजार कर रहे थे। स्नो ग्रूमर मशीन के आने से अब सोलंग घाटी की ढलानों को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार तैयार किया जा सकेगा, जिससे खिलाड़ियों को सुरक्षित और बेहतर प्रशिक्षण का अवसर मिलेगा। विशेषज्ञों के अनुसार स्नो ग्रूमर मशीन बर्फ की सतह को समतल और मजबूत बनाती है, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका कम होती है और खेलों की गुणवत्ता में भी उल्लेखनीय सुधार आता है। इससे न केवल स्थानीय खिलाड़ियों को फायदा होगा, बल्कि राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के आयोजन का रास्ता भी खुलेगा। इस उपलब्धि पर मनाली के खेल संगठनों, प्रशिक्षकों, पर्यटन कारोबार से जुड़े लोगों और स्थानीय नागरिकों ने स्की हिमालय के निदेशक अमिताभ शर्मा का आभार जताया। लोगों का कहना है कि यह पहल मनाली को शीतकालीन खेलों के वैश्विक मानचित्र पर और मजबूत करेगी। Solang Ropeway & Ski Center Book Your Ride 097366 99999 स्थानीय खिलाड़ियों ने खुशी जताते हुए कहा कि अब उन्हें अभ्यास के लिए विदेशों की ओर रुख नहीं करना पड़ेगा और मनाली में ही विश्वस्तरीय प्रशिक्षण सुविधाएं उपलब्ध होंगी। साथ ही, इस कदम से क्षेत्र में पर्यटन को भी नया प्रोत्साहन मिलने की उम्मीद है। BOOK YOUR HOTEL IN MANALI Post navigation खखनाल गांव में बर्फीली स्लाइडर पर बच्चों की मस्ती, स्की और ट्यूब से जमकर की अटखेलियां