अनुज शर्मा और पंडित खुशबू भारद्वाज के गीतों पर झूम उठा मनाली, माल रोड पर वॉयस ऑफ कार्निवल की रही धूम विंटर कार्निवल की दूसरी सांस्कृतिक संध्या बनी यादगार मनाली। पर्यटन नगरी मनाली में चल रहे राष्ट्रीय विंटर कार्निवल की दूसरी सांस्कृतिक संध्या सुरों, संगीत और उत्साह का भव्य संगम बनकर सामने आई। एक ओर मनुरंगशाला में बॉलीवुड गायक अनुज शर्मा के सुपरहिट गीतों पर दर्शक देर रात तक झूमते रहे, वहीं दूसरी ओर माल रोड पर वॉयस ऑफ कार्निवल प्रतियोगिता ने संगीत प्रेमियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। Solang Ropeway & Ski Center Book Your Ride 097366 99999 ठंडी वादियों के बीच आयोजित दूसरी सांस्कृतिक संध्या का मुख्य आकर्षण रहे बॉलीवुड गायक अनुज शर्मा। उन्होंने मंच से तेरी दीवानी, एक हसीना थी, ऐ दिल है मुश्किल, जरा सी दिल में दे जगह, भीगी-भीगी सी हैं रातें, तेरे जैसा यार, गुलाबी आंखें, मेरी उम्र के नौजवानों और बचना ए हसीनो जैसे लोकप्रिय गीतों की प्रस्तुति देकर समा बांध दिया। उनके गीतों पर मनुरंगशाला तालियों और जोश से गूंज उठी। इसके अलावा ट्विंकल ठाकुर, दीपक जनदेवा और पंडित खुशबू भारद्वाज ने फिल्मी और पहाड़ी गीतों की शानदार प्रस्तुतियां देकर माहौल को और रंगीन बना दिया। लाहौल की लोक गायिका रोजी शर्मा ने पारंपरिक लोकगीतों की प्रस्तुति से हिमाचली संस्कृति की झलक पेश की। कार्यक्रम की शुरुआत गायक रचना की प्रस्तुति से हुई, जबकि तमन्ना, सृष्टि, ममता, रमेश चंद, राज वर्मा, आकाश, श्वेता राणा, दोत राम पहाड़िया और सनी वर्मा ने भी अपनी सुरीली आवाज से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। उधर, विंटर कार्निवल के दूसरे दिन माल रोड मनाली में वॉयस ऑफ कार्निवल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। सजे मंच पर आयोजित इस प्रतियोगिता में कुल 25 प्रतिभागियों ने पहाड़ी, फिल्मी और पंजाबी गीतों की शानदार प्रस्तुतियां दीं। प्रतिभागियों की सुरीली आवाजों ने न केवल दर्शकों बल्कि निर्णायक मंडल को भी खासा प्रभावित किया। प्रतियोगिता में कृष, शान, रागनी, तनीषा शेट्टी, दीक्षा बब्बर, गौरव धीरज, संस्कृति शर्मा, दीया धीमान, काव्य भारद्वाज, साजन, अक्षय शर्मा, सौरव अत्री, पूनम पंडित, आदित्य नेगी, शंकर सिंह, शिवांश शर्मा, स्मृति मल्होत्रा, हरीश ठाकुर, क्षिति ठाकुर, नितिन शर्मा, रूप ठाकुर, आयुष ठाकुर, दिनेश कुमार और श्याम ठाकुर सहित सभी प्रतिभागियों ने अपनी गायन प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। देश-विदेश से आए पर्यटक भी संगीत के इस रंग में झूमते नजर आए। वॉयस ऑफ कार्निवल के आयोजक तारु नेगी ने बताया कि प्रतियोगिता का यह पहला राउंड था, जबकि आगामी दिनों में इसके अगले चरण आयोजित किए जाएंगे। वहीं एसडीएम मनाली रमन शर्मा ने कहा कि विंटर कार्निवल के माध्यम से कुल्लू जिला सहित पूरे प्रदेश के कलाकारों को मंच दिया जा रहा है, ताकि हिमाचल की समृद्ध लोकसंस्कृति और प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिल सके। कुल मिलाकर, राष्ट्रीय विंटर कार्निवल की दूसरी सांस्कृतिक संध्या और वॉयस ऑफ कार्निवल प्रतियोगिता ने मनाली को सुरों और उत्साह से सराबोर कर दिया, जो स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटकों के लिए भी एक यादगार अनुभव बन गया। Post navigation Winter Carnival 2026 : मुख्यमंत्री ने मनाली में विंटर कार्निवल-2026 का किया शुभारंभ Foundation Stone Laid for Rangri–Left Bank Bridge, Locals Express Gratitude: रांगड़ी से लेफ्ट बैंक पुल के शिलान्यास पर क्षेत्रवासियों ने जताया आभार