मनाली: पर्यटन नगरी मनाली में मनाली प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का आज विधिवत शुभारंभ हुआ।
11 से 15 मई तक चलने वाली यह प्रतियोगिता गो इवेंट्स और हिमालया पुत्रा की ओर से आयोजित हुई। पहले दिन आयोजित मुकाबलों में चार टीमों ने भाग लिया। अन एम्प्लॉयड एलेवन ने आर्मी एलेवन को हराया। जबकि दूसरे मैच में जेएंडडी वारियर ने बीआरटीएफ को हराया। एसडीएम मनाली डा. सुरेन्द्र ठाकुर ने प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया। आर्मी के कर्नल नरेश बरमोला व कर्नल दिनेश तनवर भी मौजूद रहे।
प्रतियोगिता के दूसरे दिन वीरवार को ललू एलेवन व एचपीएसईबी के बीच जबकि भजोगी एलेवन का मुकाबला बुरुआ एलेवन के बीच होगा। इन आठ टीमों के अलावा मीडिया एलेवन, एमसी मनाली, कुडोस यूरेका व हाई लेंडर्स एलेवन की टीमें भी भाग के रही है।।पहली बार आयोजित हो रही क्रिकेट प्रतियोगिता में विजेता टीम को एक लाख इनाम रखा है।
दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 50 हजार जबकि सर्वश्रेठ बलेबाज व गेंदबाज को 11-11 हजार रुपये दिए जाएंगे।
प्रतियोगिता के आयोजनकर्ता संजय सिंह ने बताया कि युवाओं को खेलों की ओर प्रेरित करने के लिए यह पहल की गई है। प्रतियोगिता का सीधा प्रसारण यू ट्यूब में होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *