मनाली। पर्यटन नगरी मनाली में पहली बार आयोजित हुई मैराथन में आईटीबीपी के जवान पदमा तण्डुप ने 52 किमी लंबी रोहतांग अल्ट्रा चेलेंज जीत ली है। वहीं, मनाली की तेंजिन डोलमा दूसरे स्थान पर रही है। बर्फ के फाहों ने इन धावकों की कड़ी परीक्षा ली। माइनस तापमान के बीच धावक 13050 फीट उंचे रोहतांग पहुंचे। यह धावक आधी रात 12 बजे बारिश के बीच रोहतांग के लिए रवाना हुए थे। दूसरी ओर मनाली मैराथन सुबह सात बजे शुरु हुई। 40 किमी लंबी मनाली मैराथन वैभव चौहान ने जीती। सभी वर्गों में पुरुष धावकों ने सबसे ज्यादा मेडल जीते। वहीं, पांच किमी के रन फॉर फन में महिला धावकों की हिस्सेदारी भी बराबर की रही। ओवरऑल पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान वैभव चौहान ने प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर दीपक जबकि तीसरे स्थान पर नंदीश कालिमनी रहे। इसी दौड़ में 41 से 50 आयु वर्ग में गोपाल ठाकुर ने यह प्रतियोगिता जीती। हॉफ मैराथन में ओवरऑल पुरुष वर्ग में प्रदान अनीश चंदेल , द्वितीय रमेश कुमार जबकि तीसरे स्थान पर पवन ठाकुर रहे। इसी दौड़ में एक महिला धावक ने भी अपना खाता खोला है। पुरुषों के 41 से 50 आयु वर्ग में फतेह चंद ने फतेह हासिल की। 13 किमी रन में ओवरऑल पुरुष वर्ग में रुस्तम प्रथम, पृथ्वी ठाकुर द्वितीय, तेनजिन छोंजोर तृतीय रहे। इसी दौड़ में महिला वर्ग ओवर ऑल खिताब में थिल्ले छोड़न प्रथम , पूजा शाही द्वितीय, जबकि हिना ठाकुर तृतीय स्थान पर रही। 18 से 40 पुरुष वर्ग में रुस्तम प्रथम ,सूर्यकांत द्वितीय और हुकम तृतीय स्थान पर रहे । महिला वर्ग 18 से 40 में थिले छोडन, हीना ठाकुर और अंकिता क्रमशः प्रथम ,द्वितीय और तृतीय रहे। जबकि पुरुषों में 41 से 50 आयु वर्ग में हमराही जैन प्रथम हरीश बिष्ट द्वितीय व विजयराज देव तृतीय रहे। जबकि 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में जगदीश ने खिताब जीता। रन फॉर फन 5 किमी दौड़ में ओवरऑल पुरुष वर्ग में केतन सिंह प्रथम , नरेंद्र कुमार दूसरे और देवेंद्र ठाकुर तीसरे स्थान पर रहे। ओवर। ऑल महिला वर्ग में दिशा ठाकुर प्रथम, अंकिता ठाकुर द्वितीय, सारिका ठाकुर तृतीय रहीं। बॉयज अंडर 12 में सूर्य सिंह प्रथम , रुद्राक्ष द्वितीय, कर्तव्यपाल तृतीय रहा। गर्ल्स अंडर 12 में सारिका ठाकुर प्रथम, साधिका महंत द्वितीय, सिहोना ठाकुर तृतीय रही। लड़कों के 12 से 16 आयु वर्ग में वरुण शर्मा, सूर्यांश शर्मा व अनुज ठाकुर , लड़कियों में एरिका ठाकुर, गरिमा ठाकुर, रितिका ने दौड़ जीती। जबकि 16 से 18 वर्ग में दिशा ठाकुर, अंकिता ठाकुर, हर्षित सिद्धू, 18 से 40 आयु वर्ग में हगीत, येल हिवा, क्यिरा प्रेरा विदेशी महिलाओं ने भी दौड़ जीतकर मेडल अपने नाम किए। महिला 40 से 50 आयु वर्ग में सोनम आंगमों, रीना थॉमस गीतांजलि नेगी, 50 से 60 आयु वर्ग में नीरू खुल्लर, अमिता ठाकुर जबकि 60 से अधिक आयु वर्ग में लिपिका बिष्ट, सेतन छोके दोरजी , पुष्पा भट्ट ने दौड़ जीती। 16 से 18 आयु वर्ग के लड़कों में सार्थक प्रथम, अर्णव जैन द्वितीय, अर्पण कुमार तृतीय रहे। 18 से 40 आयु वर्ग में केतन सिंह, नरेंद्र कुमार, देवेंद्र ठाकुर, 41 से 50 आयु वर्ग में लुदर ठाकुर, अजय शर्मा , मनप्रीत सिंह, 50 से 60 आयु वर्ग , जीवन सूद, राहुल खुल्लर, और 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में मधु कैलाश, छोटे लाल और राजीव शर्मा ने दौड़ जीतकर मेडल अपने नाम किए। जबकि सबसे लंबी दौड़ जो कि मनाली से शुरू होकर रोहतांग होते हुए वापस मनाली पहुंची उसमें पुरुष वर्ग में पदमा तंदूप जबकि महिला वर्ग में तेनजिन डोलमा ने खिताब हासिल किया। विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। Post navigation पूर्व मंत्री गोविंद ठाकुर ने किया ब्यूटी सीक्रेट अकेडमी का शुभारंभ Manali : मनाली में आज मेरी माटी मेरा देश मिट्टी अभियान के तहत अमृत कलश यात्रा का किया गया आयोजन