Solang Ropeway & Ski Center

मनाली। यूएई में आयोजित दुबई स्की कप में भारत के आरिफ मोहमद खान ने उत्कृष्ठ प्रदर्शन किया है। आरिफ खान ने दुबई स्की ट्राफी भारत के नाम की है। उन्होंने एक वर्ग में गोल्ड मैडम तो दूसरे में कांस्य पदक दिलाकर भारत का नाम रोशन किया है।

Now Book Your Hotel In Manali 

दुबई के स्की ढलानों में भारत के ओर से 12 खिलाड़ी अपनी प्रतिभा के जौहर दिखाने गए थे। पांच से 10 नवंबर तक दुबई शहर में आयोजित हुई सलालम चैम्पियनशिप में भारत के खिलाड़ी आरिफ खान ने उत्कृष्ट जबकि अन्यों ने संतोषजनक प्रदर्शन किया है।
स्की एंड स्नो बोर्ड फेडरेशन ओफ इंडिया की टीम में अधिकतर खिलाड़ी हिमाचल प्रदेश विंटर गेम्स एसोसिएशन के रहे। प्रशिक्षक के तौर पर टीम के साथ हिमाचल के मनाली निवासी देवी सिंह व देवी चन्द शामिल रहे।
स्की एंड स्नो बोर्ड फेडरेशन ओफ इंडिया के चेयरमैन शिवा केशवन सहित हिमाचल प्रदेश विंटर गेम्स एसोसिएशन के अध्यक्ष लुदर ठाकुर ने आरिफ मोहमद खान को उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने के लिए बधाई दी। उन्होंने बताया कि
भारतीय खिलाड़ी आरिफ खान ने एक वर्ग में गोल्ड तो दूसरे में कांस्य पदक दिलाकर भारत का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि भारत के सभी खिलाड़ियों ने सन्तोषजनक प्रदर्शन किया है। शिवा केशवन और लुदर ठाकुर ने भारतीय टीम के सभी सदस्यों को इस सफलता पर बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *