मनाली: 24 व 25 फरवरी को लेबनान में आयोजित हो रही एशियन अल्पाइन चैंपियनशिप को भारतीय टीम आज लेबनान के लिए रवाना हो गई। इस बार हिमाचल के चार खिलाड़ी मनाली निवासी संध्या तनुजा, अभिषेक व निखिल सहित जम्मू कश्मीर के बसीम भट्ट व आयान तारिक लेबनान में प्रतिभा के जौहर दिखाएंगे। आज दिल्ली में ओलंपिक एसोसिएशन के सैकेट्री जनरल राजीव मेहता ने भारतीय टीम का मनोबल बढ़ाया और शुभकामनाओं के साथ हरी झंडी देकर रवाना किया। टीम के साथ हिमाचल प्रदेश शीत कालीन संघ के उपाध्यक्ष जगदीश लाल भारतीय टीम के मैनेजर के रूप में जबकि अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी संतोष ठाकुर व शांति देवी टीम कोच के रुप मे भाग लेने टीम के साथ लेबनान रवाना होंगे। शीतकालीन खेलों में मनाली के खिलाड़ी दुनिया भर में देश का नाम रोशन कर रहे हैं। इस बार मनाली के चार खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभा के जौहर दिखाने का मौका मिला है। हिमाचल प्रदेश विंटर गेम्स एसोसिएशन के अध्यक्ष लुदर ठाकुर ने बताया कि हिमाचल प्रदेश विंटर गेम्स एसोसिएशन को हिमाचल सरकार से मान्यता मिल गई है। स्की एंड स्नो बोर्ड इंडिया के सैकेट्री जनरल रूप चंद नेगी ने कहा कि स्की एंड स्नो बोर्ड इंडिया खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रशिक्षण देने के बेहतर प्रयास करेगा। उन्होंने कहा कि देश के होनहार शीत कालीन खिलाड़ियों को बेहतरीन प्रशिक्षण देकर ओलंपिक के लिए तैयार करेगा। उन्होंने कहा कि 24 व 25 फरवरी को लेबनान में आयोजित होने जा रही एशियन अल्पाइन चैम्पियनशिप के लिए भारतीय टीम आज दिल्ली से लेबनान के लिए रवाना हो गई है। उन्होंने बताया कि इस चैम्पियनशिप में भारत, जापान, कोरिया, चीन, पाकिस्तान, किरकिस्तान, मंगोलिया, कजाकिस्तान, थाईलेंड, सिंगापुर के दो सौ से अधिक खिलाड़ी भाग लेंगे। Post navigation राजभवन में भारत एवं बांग्लादेश फाउंडेशन के सदस्यों के सम्मान में रात्रि भोज का आयोजन हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के विवेक शर्मा ने की जेआरएफ परीक्षा उत्तीर्ण