स्पीति। हिमाचल प्रदेश सरकार में तकनीकी शिक्षा, सूचना प्रौद्योगिकी, जन जातीय विकास और जनशिकायत मंत्री डॉ राम लाल मारकण्डा अपने स्पिति दौरे के दौरान शनिवार को करोड़ों रुपये की योजनाओं का शिलान्यास और उदघाट्न किया। ग्यु, ताबो, पोह लरी, माने योगमा , माने गोंगमा , ढंखर, लिंगटी में लोगों की जन शिकायतें सुनीं। इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने सेरकोंग रिंपोछे से डंखर गांव में आशीर्वाद लिया। रिंपोछे ने सरकार द्वारा स्पीति में किए जा रहे विकासात्मक कार्यों की प्रशंसा की। कैबिनेट मंत्री डॉ राम लाल मारकण्डा ने ढंखर पंचायत के अंतर्गत साम्पालिंग मैंदान के लिए 1करोड़ 51लाख 23 हज़ार रुपए की धनराशि से निर्मित ऊठाऊ सिंचाई योजना का उद्घाटन किया। इस योजना के अंतर्गत 30 हैक्टयर ज़मीन सिंचित होगी‌ । ढंखर में 10 लाख रुपये की लागत से टूरिस्ट रिसेप्शन कम रिफ्रेशमेंट रूम का लोकार्पण किया। ग्यु मठ के लिए 10 लाख रुपये देने की घोषणा की। महिला मंडल पोह के लिए 3 लाख रुपए देने की घोषणा की। वहीं माने गोंगमा में गेट निर्माण के लिए 3 लाख रुपये देने की घोषणा की। इस अवसर पर तहसीलदार राजेश नेगी, टी ए सी सदस्य राजेन्द्र बौद्ध, पालजोर बौद्ध, लोबजंग सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *