केलंग। तकनीकी शिक्षा मंत्री डा. रामलाल मार्कंडेय ने उदयपुर मंडल के सींदबाड़ी गांव के लिए साइफन द्वारा झोलिंग नाला से गांव के लिए 298.68 लाख रुपये की लागत से बनने वाली बहाव सिंचाई योजना का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि इस योजना के तैयार होने से गांव के लोगों की 86.49 हेक्टर भूमि सिंचित होगी। उन्होंने कहा कि जिला में लोगों को स्वच्छ पेयजल आपूर्ति तथा सिंचाई के लिए जल उपलब्ध कराने के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता से कार्य कर रहे हैं। मार्कंडेय ने चूलिंग में 28 लाख रुपये की लागत से निर्मित आढ़त स्पेन का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि इस ग्रेविटी रोप वे डबल ट्रॉली सिस्टम से आढ़त तथा किशोरी गाँव के लगभग 600 लोगों को अपना सामान लाने और ले जाने की सुविधा प्राप्त होगी। मंत्री मार्कंडेय ने 330 लाख रुपये की लागत से निर्मित चिनाब नदी पर बने मल्टी स्पेन छातिगं पुल का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि इस पुल से त्रिलोकनाथ, किशोरी तथा शकोली पंचायत के लगभग 3000 लोग लाभान्वित होंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सभी गांव तक बेहतर सड़क सुविधा पहुंचाने के लिए कृतसंकल्प है। बोक्स,,, मार्कंडेय ने सुनी जन समस्याएं,,, मंत्री मार्कंडेय ने सिंदबाड़ी, झोलिंग, शकोली, उदयपुर, बलगोट में लोगों की समस्याओं को सुना l अधिकतर का मौके पर ही निपटारा कर दिया l शेष समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राथमिकता पर हल करने के निर्देश दिए l इस अवसर पर एसडीएम उदयपुर निशांत तोमर, जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता रविन्द्र कुमार, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग बीएस नेगी, एसडीओ जल शक्ति विभाग हंस राज कौशल, जेई विद्युत विभाग सुख चंद, टीएसी मेंबर शमशेर सिह, एसडीओ लोक निर्माण विभाग उदयपुर केडी कश्यप, जेई गिरधारी ठाकुर, त्रिलोकनाथ के प्रधान दिनेश, शकोली पंचायत की प्रधान संतोष, बीडीसी उपाध्यक्ष राकेश, जिला परिषद सदस्य महिंदर , प्रधान थिरोट शेर सिंह, बीडीसी दिनेश सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। Post navigation डॉ राम लाल मारकण्डा ने स्पिति दौरे के दौरान शनिवार को करोड़ों रुपये की योजनाओं का किया शिलान्यास मणिपुर के एडोनिस ने जीता एम टी बी ग्रे गोस्ट चैलेंज मूलिंग