मणिपुर के एडोनिस ने जीता एम टी बी ग्रे गोस्ट चैलेंज मूलिंग

केलंग (कुंगा बोध)। लाहौल स्पीति साइक्लिंग एसोसिएशन द्वारा मूलिंग पंचायत में आयोजित दूसरे एम टी बी ग्रे गोस्ट चैलेंज के पुरुष सीनियर वर्ग में मणिपुर के एडोनिस्स टांग पू ने पहला हिमाचल के आशीष शेरपा ने दूसरा

हिमाचल के शिवेन् तीसरे स्थान पर रहे l

पुरुष अंडर 18 वर्ग में असम के मालव दत्ता ने पहला स्थान हिमाचल के प्राणशु ने दूसरा कृष गुप्ता हासिल किया   पुरुष अंडर 14 वर्ग में हिमाचल के  अवध वर्मा ने पहला आदित्य बौद्ध ने दूसरा अनुराग ठाकुर ने तीसरा स्थान हासिल किया l इस मौके पर एस डी एम उदयपुर निशांत तोमर और एसपी मानव वर्मा ने फ्लैग ऑफ किया और प्रतियोगिता के  विजेताओं को सम्मानित किया l लाहौल स्पीति साइक्लिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील तेहमोरपा ने बताया कि इस द्वितीय  एम टी बी ग्रे गोस्ट चैलेंज मूलिंग में देशभर के 65 साइक्लिस्ट ने भाग लिया l

उन्होंने बताया कि हर वर्ष नए प्रतिभागी यहां पहुंच रहे हैं जो कि इस खेल के लिए बहुत अच्छी बात है I उन्होंने सभी वॉलनटीयर का सहयोग के लिए धन्यवाद किया I

जिला परिषद सदस्य कुंगा बोध और मूलिंग पंचायत प्रधान अमर प्रकाश ने लाहौल स्पीति साइक्लिंग एसोसिएशन मूलिंग , बरगुल, शिपटिंग युवा मंडल, महिला मंडल मूलिंग को इस सफल आयोजन के लिए बधाई दी I

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *