सिविल अस्पताल मनाली में लम्बे अंतराल के बाद मिले सर्जन और शिशु रोग विशेषज्ञ
मनाली: मनाली के लोगों को अब सर्जरी और शिशु रोग विशेषज्ञ की तलाश में भटकना नहीं पड़ेगा। यहाँ नागरिक अस्पताल में शिशु रोग विशेषज्ञ और सर्जन काफी दिनों से अपनी सेवाएं दे रहे हैं। दोनों युवा डॉक्टर कुल्लू के ही रहने वाले हैं और सभी दिनों में अस्पताल में मौजूद रहते हैं।
युवा और तेज तर्रार शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर किरन आज़ाद (एमडी) के आने के बाद अस्पताल में ओपीडी बढ़ गयी है। दूर दराज से भी लोग अपने बच्चों को लेकर किरन के पास पहुँच रहे हैं।
वहीं प्रीत ठाकुर (एमएस) भी एक काबिल सर्जन हैं जिन्होंने हाल ही में ज्वाइन किया है। इनके आने के बाद अस्पताल में ही अधिकतर सर्जरी होनी शुरू हो गयी हैं।
दोनों डॉक्टरों का कहना है कि अभी अधिकतर लोगों को मालूम नहीं है कि मनाली के सरकारी अस्पताल में शिशु रोग विशेषज्ञ और सर्जन की नियुक्ति हो चुकी है।
अधिकारियों का कहना है कि अस्पताल में रात्रि के समय भी इमरजेंसी डॉक्टर मौजूद रहते हैं। उनका कहना है कि मनाली के लोगों को विशेषज्ञों का अधिक से अधिक लाभ उठाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *