वोट बैंक की राजनीतिनक शिकार हुए सोलंगवासी : दिनेश कहा, एक मात्र गांव होने के कारण कांग्रेस भाजपा ने की अनदेखी दो बच्चों की मौत की जिमेबार है प्रदेश सरकार मनाली। आम आदमी पार्टी के संयोजक दिनेश शर्मा ने कहा कि ऐतिहासिक गांव वोट बैंक का शिकार हुआ है। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि एक मात्र गांव होने के कारण कांग्रेस और भाजपा सरकारों ने इस गांव की अनदेखी की है। वो लोग भूल गए कि सोलंग गांव भी उनका अपना गांव है। वहां भी इंसान रहते हैं और उन्हें भी समाज की मुख्यधारा में जोड़ना जरूरी है। दिनेश ने कहा कि मजबूर ग्रामीण मतदान का भी बहिष्कार कर चुके हैं लेकिन भाजपा कांग्रेस को इस बात का कोई फर्क नहीं पड़ा। दोनों सरकारों ने सोलंग के ग्रामीणों को भगवान भरोसे छोड़ दिया। दिनेश ने कहा कि आप पार्टी इन दिनों पार्टियों को आइना दिखाने के लिए मैदान में कूद चुकी है। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता हेम राज ठाकुर ने कहा कि भाजपा व कांग्रेस आज तक सोलंग के ग्रामीणों को ठगती रही है। उन्होंने कहा कि सोलंग के ग्रामीणों का इस कदर गुस्सा फूटना यह दर्शाता है कि सरकारों ने उन्हें बहुत प्रताड़ित किया है। ब्यास नदी में बह गए तो बच्चों को मौत के जिमेबार प्रदेश सरकार है।आठ साल बाद पुल न बनना भाजपा व कांग्रेस सरकार की खामियों को दर्शाता है। ठाकुर ने कहा कि ग्रामीणों के सब्र का बांध टूट गया है। अब सरकार को इसका खामियाजा भुगतना होगा। उन्होंने कहा कि सरकार को चाहिए था कि ऐतिहासिक गांव को समय पर सड़क से जोड़ती ताकि देश व दुनिया के पर्यटक गांव तक पहुंच पाते। वोट बैंक की राजनीति करने वाले लोग सोलंगवासियों के दर्द को नहीं समझ सकते। Post navigation नदी में बहने से दो बच्चों की मौत दुखद घटना- गोविंद सिविल अस्पताल मनाली में लम्बे अंतराल के बाद मिले सर्जन और शिशु रोग विशेषज्ञ