नदी में बहने से दो बच्चों की मौत दुखद घटना- गोविंद
कहा, प्राकृतिक आपदा पर राजनीति उचित नहीं
एक महीने के भीतर बनकर तैयार होगा सोलंग का वैली ब्रिज
मनाली। शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर ने कहा कि सोलंग के अस्थाई पुल टूटने से हुई दो बच्चों की मौत दुःखद व दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवार को हुए नुकसान की भरपाई नहीं की जा सकती लेकिन सरकार हमेशा प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा पर राजनीति करना कहां तक उचित है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता व लोग प्राकृतिक आपदा में भी राजनीतिक रोटियां सेंकने से बाज नहीं आ रहे। सोलंग गांव के ग्रामीणों की समस्या जायजा है। ठाकुर ने कहा कि कंकरीट का पुल जब तक तैयार नहीं हो जाता तब तक गांव के लिए एक महीने के भीतर वैली ब्रिज बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सोलंग के भोले भाले लोगों को भड़काया जा रहा है। उन्होंने लोगों को भड़काने वालों को सावधान करते हुए कहा कि देवभूमि के लोगों को भड़काने के बजाए शांति बनाए रखने में अपना योगदान दें। ठाकुर ने कहा कि 2010 में विधायक निधि में ही सोलंग पुल स्वीकृत करवाया था। लेकिन लम्बे समय के बाद पुल तैयार न होना दुर्भाग्यपूर्ण है। प्रभवित परिवार को समय पर पुल न बनने का दोषी ठेकेदार है सरकार नहीं। सरकार समय समय पर ठेकेदार पर शिकंजा कसती रही है। उन्होंने कहा कि छाकि व जगतसुख पुल भी इसी ठेकेदार के कारण देरी से तैयार हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि सोलंग गांव के ग्रामीणों का गुस्सा जायजा है। प्रदेश सरकार उनके दुख दर्द दूर करने के हर सम्भव प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि एक महीने के भीतर सोलंग गांव के लिए वैली ब्रिज बनकर तैयार हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *