मनाली। आर्ट ऑफ लिविंग की ओर से रावमा मनाली स्कूल में प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। स्कूल में 21 जून को योग दिवस मनाया जाना है। इसे लेकर प्रशिक्षक अनिला दाबडा ने विद्यार्थियों को प्रशिक्षित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को योग के गुर सिखाए। आर्ट ऑफ लिविंग मनाली शाखा की प्रतिनिधि अनिला डाबरा ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का 8वां संस्करण “मानवता के लिए योग” थीम पर मनाया जा रहा है। इस थीम को आयुष मंत्रालय ने 21 जून 2022 अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को चुना है। उन्होंने कहा कि अंतराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी के तहत आर्ट ऑफ लिविंग के सहायक से योग प्रशिक्षक प्रोग्राम का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि गुरुदेव श्री श्री रविशंकर की प्रेरणा से आर्ट ऑफ लिविंग की ओर से मनाली के विभिन्न स्कूलों में एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर लगाकर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन कर रहे हैं ताकि भारत द्वारा विश्व को उपहार दिया गया योग भारत के घर घर में पहुँच सके। Post navigation Education Minister Govind Thakur: मुख्यमंत्री 27 को करेंगे पतलीकूहल मल्टी स्पैशियलिटी चैरिटेबल अस्पताल का शिलान्यास-गोविंद ठाकुर Manali Block Congress: “मेरा बुथ मेरा अभिमान”