मनाली। मनाली विधानसभा कांग्रेस अध्यक्ष हरी चंद शर्मा द्वारा चलाया गया “मेरा बुथ मेरा अभिमान” अभियान आजकल जोरों पर है। मनाली विधानसभा कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेता इन बैठकों में शामिल हो रहे हैं मनाली कांग्रेस अध्यक्ष हरि चंद शर्मा ने प्रेस को जारी बयान में कहा कि कांग्रेस जन के साथ-साथ आम जनमानस भी भारी संख्या में इन बैठकों में शामिल हो रहे हैं इसी कड़ी में तान्दला बुथ और जाना बुथ में बैठकों का आयोजन किया गया। मनाली विधानसभा कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि तांदला में लोगों को पानी की समस्या से निरंतर जूझना पड़ता है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मिलकर भी इस समस्या को उठाया पर अभी तक कोई उचित कार्यवाही नहीं हुई है। साथ ही हरी चंद शर्मा ने कहा कि जाना क्षेत्र में बहुत सारे पशु लोगों द्वारा पाले जाते हैं जाना के इर्द-गिर्द भी बहुत सारे गांव हैं जो यहां के वेटरनरी हॉस्पिटल पर काफी हद तक डिपेंड रहते हैं परंतु यहां डॉक्टर की हमेशा असुविधा रहती है पशु चिकित्सक हफ्ते में एक या दो बार ही उपलब्ध रहता है ऐसे में जब बीच के दिनों में लोगों के पशु बीमार होते हैं तो असुविधा का सामना करना पड़ता है ऐसे में लोगों को अपने पशुओं को इलाज के लिए दूर ले जाना पड़ता है उन्होंने कहा कि सरकार इस विषय पर संज्ञान लें और वेटरनरी में स्थाई डॉक्टर की सुविधा प्रदान करें। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को शीघ्र से शीघ्र हल किया जाए। हरी चंद शर्मा ने कहा कि गत दिनों आप पार्टी के पदाधिकारियों द्वारा सरसेई पंचायत में हमारे कुछ कांग्रेसी साथियों को आप पार्टी में शामिल किया गया था। मनाली कांग्रेस अध्यक्ष हरी चंद शर्मा इन कांग्रेस जन से मिले तो इन्होंने कांग्रेस में अपनी आस्था जताई और पुनः संजीव शर्मा और गंगाराम कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए। शर्मा ने कहा आज कल अक्सर देखने में आ रहा है कि हमारे कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता किसी दूसरों के विचारों को सुनने भी जा रहे हैं तो उन्हें विरोधी पार्टियों के पटके व टोपियाँ पहनाए जा रहे हैं। उसके बाद सोशल मीडिया में डलवाकर और अखबारों में यह भ्रामक प्रचार किया जाता है कि यह यह लोग इन पार्टियों में शामिल हुए। उन्होंने कांग्रेस पार्टी से जुड़े हुए लोगों से अनुरोध किया है कि वह इस तरह के किसी भी समारोह में जाने से बचें और सतर्क रहे। इन बैठकों में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव देवेंद्र नेगी, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य नवीन तंवर, कुल्लू जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष और जिला परिषद सदस्य अरुणा ठाकुर कुल्लू जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष मनोरमा बौद्ध, मनाली विधानसभा कांग्रेस उपाध्यक्ष सुख राम, उपाध्यक्ष राजीव ठाकुर, मनाली कांग्रेस सचिव अमित वर्मा, रितुराज,नेसराम कायस्थ, मनाली कांग्रेस सचिव ऐबम प्रेस सह सचिव दिनेश ठाकुर, युवा कांग्रेस सोशल मीडिया से लक्ष्मण ठाकुर, जाना बूथ प्रधान रजत ठाकुर , ग्राम पंचायत प्रधान अजीता, उप प्रधान रोशन लाल पूर्व प्रधान लालचंद व पूर्व बीडीसी सदस्य नैना देवी, प्रधान श्यामलाल, उप प्रधान चुनी लाल वार्ड पंच राजू। सीता देवी, अमर, रोहित, कोयले राम, देनी राम और महिला मंडल के सदस्य उपस्थित रहे। यह सूचना मनाली विधानसभा कांग्रेस के प्रेस सह सचिव दिनेश ठाकुर द्वारा दी गई। Post navigation Art of living course : आर्ट ऑफ लिविंग की ओर से मनाली स्कूल में लगाया प्रशिक्षण शिविर मिशन अस्पताल में आयोजित इएनटी कैंप में जांचा 226 लोगों का स्वास्थ्य