डिजिटल डेस्क, मुंबई। आईपीएल के आगामी सीजन के लिए 12 और 13 फरवरी को होने वाली मेगा ऑक्श की लिस्ट BCCI ने जारी कर दी है। दो दिनों में कुल 590 खिलाड़ियों पर 10 फ्रैंचाइजी दांव लगाएंगी। आपको बता दे इस बार दो नई टीमें लखनऊ सुपर जायंटस और अहमदाबाद डेब्यू करने जा रही है। 590 खिलाड़ियों में से 28 कैप्ड खिलाड़ी हैं, 355 अनकैप्ड खिलाड़ी हैं और 7 एसोसिएट देशों से है। 2 करोड़ रुपये उच्चतम आरक्षित मूल्य है, जिसमे 48 खिलाड़ियों को रखा गया है। इस सूची में 20 खिलाड़ी हैं, जिनका आरक्षित मूल्य 1.5 करोड़ रुपये है जबकि 34 खिलाड़ी 1 करोड़ रुपये के आरक्षित मूल्य वाले क्रिकेटरों की सूची में हैं। बीसीसीआई ने आईपीएल 2022 की नीलामी के लिए 10 मार्की खिलाड़ियों के नाम भी जारी किये है। आपको बता दे इस साल क्रिस गेल और बेन स्टोक्स इस लिस्ट में शामिल नहीं है। A bidding war on the cards Here are the 1⃣0⃣ Marquee Players at the 2⃣0⃣2⃣2⃣ #IPLAuction pic.twitter.com/lOF1hBCp8o — IndianPremierLeague (@IPL) February 1, 2022 नीलामी में 370 भारतीय खिलाड़ियों के साथ 14 देशों के 220 खिलाड़ी शामिल है। खिलाड़ी जिनका बेस प्राइस है दो करोड़ रुपये- आर अश्विन देवदत्त पडिक्कल ट्रेंट बोल्ट पैट कमिंस क्विंटन डी कॉक शिखर धवन फाफ डू प्लेसिस कगिसो रबाडा मोहम्मद शमी डेविड वार्नर शिमरोन हेटमायर डेविड मिलर सुरेश रैना जेसन रॉय स्टीव स्मिथ रॉबिन उथप्पा शाकिब अल हसन मिशेल मार्श कुणाल पंड्या हर्षल पटेल ईशान किशन सैम बिलिंग्स दिनेश कार्तिक अंबाती रायडू मैथ्यू वेड दीपक चाहर लॉकी फर्ग्यूसन जोश हेजलवुड भुवनेश्वर कुमार मुस्तफिजुर रहमान शार्दुल ठाकुर मार्क वुड उमेश यादव युजवेंद्र चहल आदिल रशीद इमरान ताहिर एडम जम्पा मुजीब जदरान क्रिस जॉर्डन नाथन कूल्टर-नाइल एविन लुईस जोफ्रा आर्चर जेम्स विंस मर्चेंट डी लैंग साकिब महमूद एश्टन एगर डेविड विली क्रेग ओवर्टन इनके अलावा मोहम्मद नबी (1 करोड़ रु.), निकोलस पूरन (1.5 करोड़ रु.), कुलदीप यादव (1 करोड़ रु.), जेसन होल्डर (1.5 करोड़ रु.), वानिंदु हसारंगा (1 करोड़ रु.) को भी ऑक्शन में बेहतर करने की उम्मीद रहेगी। किस फ्रैंचाइजी के पास कितना पैसा चेन्नई सुपर किंग्स : रवींद्र जडेजा (16 करोड़), एमएस धोनी (12 करोड़), मोईन अली (8 करोड़), ऋतुराज गायकवाड़ (6 करोड़) कुल खर्च- 42 करोड़ मौजूदा पर्स- 48 करोड़ मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा (16 करोड़), जसप्रीत बुमराह (12 करोड़), सूर्यकुमार यादव (8 करोड़), कीरोन पोलार्ड (6 करोड़)- कुल खर्च- 42 करोड़ मौजूदा पर्स- 48 करोड़ कोलकाता नाइट राइडर्स : आंद्रे रसेल (12 करोड़/ पर्स से 16 करोड़ कटेंगे), वरुण चक्रवर्ती (8 करोड़/ पर्स से 12 करोड़ कटेंगे), वेंकटेश अय्यर ( 8 करोड़), सुनील नरेन (6 करोड़)- कुल खर्च- 42 करोड़, मौजूदा पर्स- 48 करोड़ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु : विराट कोहली (15 करोड़), ग्लेन मैक्सवेल (11 करोड़), मोहम्मद सिराज (7 करोड़)- कुल खर्च- 33 करोड़मौजूदा पर्स- 57 करोड़ रु. राजस्थान रायल्स : संजू सैमसन (14 करोड़), जोश बटलर (10 करोड़), यशस्वी जायसवाल (4 करोड़) कुल खर्च- 28 करोड़ मौजूदा पर्स- 62 करोड़ सनराइजर्स हैदराबाद : केन विलियमसन (14 करोड़), अब्दुल समद (4 करोड़), उमरान मलिक (4 करोड़) कुल खर्च- 22 करोड़ मौजूदा पर्स- 68 करोड़ पंजाब किंग्स : मयंक अग्रवाल (12 करोड़/ पर्स से 14 करोड़ कटेंगे), अर्शदीप सिंह (4 करोड़) कुल खर्च- 18 करोड़ मौजूदा पर्स- 72 करोड़ दिल्ली कैपिटल्स : ऋषभ पंत (16 करोड़), अक्षर पटेल (9 करोड़/ पर्स से 12 करोड़ कटेंगे), पृथ्वी शॉ (7.5 करोड़/ पर्स से 8 करोड़ कटेंगे), एनरिक नोर्किया (6.5 करोड़) कुल खर्च- 39 करोड़, मौजूदा पर्स- 42.50 करोड़ अहमदाबाद : हार्दिक पंड्या (15 करोड़), राशिद खान (15 करोड़), शुभमन गिल (8 करोड़) कुल खर्च- 38 करोड़ मौजूदा पर्स- 52 करोड़ लखनऊ सुपर जायंट्स : केएल राहुल (17 करोड़), मार्कस स्टोइनिस (9.5 करोड़), रवि बिश्नोई (4 करोड़) कुल खर्च- 31 करोड़ मौजूदा पर्स- 59 करोड़ Source Post navigation राष्ट्रीय खिलाड़ी जन्नत का अगला लक्ष्य 2024 विंटर ओलंपिक औली में अंडर 16 में रजत पदक जीतकर किया मनाली का नाम रोशन