मनाली पहुंची खेलों में देश का नाम रोशन करने वाली महान 18 हस्तियां 24 सितम्बर तक चलने वाले वोमेन एडवेंचर कैंप में लेंगी भाग अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी आंचल ठाकुर कर रही एडवेंचर कैंप का आयोजन मनाली।वोमेन एडवेंचर कैंप में भाग लेने देश भर की महान 18 हस्तियां मनाली पहुंच गई हैं। अंतरराष्ट्रीय स्कीइंग खिलाड़ी आंचल ठाकुर ने अपने सहयोगियों के साथ आज मनाली के कोठी में इन प्रतिभागियों के स्वागत किया। महिलाओं द्वारा आयोजित किए जा रहे इस कैंप में महिलाएं ही भाग ले रही हैं। यह कैंप मनाली व आसपास के क्षेत्रों में 24 सितंबर तक चलेगा। कैंप की आयोजक आंचल ठाकुर ने कहा कि महिलाओं के लिए इस तरह का कैंप मनाली में पहली बार आयोजित हो रहा है। उन्होंने बताया कि देश भर की महान हस्तियां शूटर अंशुल मोदगिल, क्रिकेटर शुष्मा, अमिषा चौहान, ज्योतिका, यशवी, अश्विनी शिहारा, खुशबू भारद्वाज, महिमा दत्त, शिवनगी राणा, प्राची, अदिति ठाकुर, अमिता नेगी, ऋतु नेगी, तेंजिन, पूनम, पी गोस्वामी, प्रियंका चंदेल व एस पिंगले मनाली पहुंच गई हैं। उन्होंने कहा कि 14 हजार फीट की ऊंचाई में लाहुल की योग शिक्षिका प्रियंका चंदेल द्वारा योग करवाया जाएगा साथ ही पैराग्लाइडिंग, ट्रैकिंग, रेपकिंग, राफ्टिंग, रिवर क्रोसिंग जैसी सभी गतिविधियां करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं द्वारा महिलाओं के लिए आयोजित हो रहे इस पहले विशेष कैंप के सफल आयोजन को बहुत से लोग अपना योगदान दे रहे हैं। Post navigation विधानसभा चुनाव- 2022 को निर्विघ्न रूप से सम्पन्न कराने के लिए उपायुक्त एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी आशुतोष गर्ग ने नोडल अधिकारियों के साथ की समन्वय बैठक गोविंद ठाकुर के बजाए कांग्रेस की चिंता करे अलका : धनेश्वरी