हंस फाउंडेशन के सहयोग से जरूरतमंदों की सेवा कर रहा ठाकुर कुंजलाल दामोदरी ठाकुर ट्रस्ट : रजनी
कहा, पतलीकूहल में 80 करोड़ की लागत से बनने वाले चेरिटेबल अस्पताल की औपचारिकता पूरी
मनाली। ठाकुर कुंजलाल दामोदरी ठाकुर ट्रस्ट की मुख्य ट्रस्टी रजनी ठाकुर ने कहा कि ट्रस्ट हंस फाउंडेशन के सहयोग से गरीब, असहाय और जरूरतमंदों की सेवा कर रहा है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के उत्थान के साथ साथ शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में काम किया जा रहा है। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। दो हजार सिलाई मशीनें व एक हजार स्वेटर बुनने की मशीनें महिलाओं को आवंटित की है। जरूरतमंदों की यथा सम्भव मदद की जा रही है।
रजनी ठाकुर ने कहा कि पतलीकूहल में 80 करोड़ की लागत से बनने वाले चेरिटेबल अस्पताल की औपचारिकता पूरी कर ली गई है। एक महीने के भीतर अस्पताल के भवन का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मनाली विधानसभा क्षेत्र के सभी महिला मण्डलों को 10 हजार कुर्सियां व दरियां आवंटित की है जबकि गांव के हर युवक मण्डलों को खेल का सामान उपलव्ध करवाया है। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट की ओर से लगभग 80 गरीब बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठा रहे हैं। साथ ही सहारा वृद्धा आश्रम की यथासम्भव मदद की जा रही है। इस अवसर पर पार्षद चन्द्रा पदान व नीलम ठाकुर मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *