गोविंद ठाकुर के बजाए कांग्रेस की चिंता करे अलका : धनेश्वरी

कहा, झूठ बोलने में माहिर है कांग्रेस नेत्री, मनाली के जनता गोविंद ठाकुर के साथ

मंत्रियों के विभाग बदलना भाजपा का पारिवारिक मामला

मनाली । भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष धनेश्वरी ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता अलका लांबा शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर के बजाए प्रदेश में बिखर चुकी कांग्रेस की चिंता करे। उन्होंने कहा की अलका लांबा की आंखों में काली पट्टी बंधी हुई है इसलिए उन्हें मनाली में हुए विकास के कार्य नहीं दिख रहे। अलका सहित कांग्रेस के नेता झूठ बोलने में माहिर है। कांग्रेस के झूठे आंकड़े जनता को भ्रमित नहीं कर सकते। शिक्षामंत्री गोविंद सिंह ठाकुर पर लगाये आरोपो पर पलटबार करते हुए उन्होंने कहा कि गोविंद ठाकुर के विभाग बदले गए तो कांग्रेसियों के पेट मे दर्द क्यों हो रहा है। यह भाजपा का पारिवारिक मामला है। उन्होंने कहा कि अलका लांबा ने जो भ्र्ष्टाचार के आरोप लगाए है वह उन्हें साबित करके दिखाए। सबसे अधिक भ्र्ष्टाचार कांग्रेस के शासनकाल में हुए। लोकतांत्रिक पार्टी होने के अलका के दावों पर धनेश्वरी ने कहा कि केंद्र में मां बेटा की पार्टी है तो हिमाचल भी यही हाल है। उनकी अपने प्रेस वार्ता में कांग्रेस का बड़ा नेता उनके साथ नही था।  उन्होंने कहा कि वन मंत्री रहते हुए गोविंद ठाकुर ने मनाली में नेचर पार्क, गुलाबा में नेचर पार्क, कोठी में स्वर्णिम वाटिका बनाई।हिमाचल के मंडी में विश्वविद्यालय खोला है।संस्कृत को बढ़ावा देने के लिए जगतसुख में संस्कृत विद्यालय खोला। मनाली विधानसभा में सड़कों का जाल फैला है। पानी की कई योजना बनाई गई। जगह जगह पटवार सर्कल खोले गए। 20 से अधिक स्कूल स्तरोन्नत किये गए। हिमाचल में विकास की धारा देख कांग्रेस में बौखलाहट है। उन्होंने कहा कि लांबा ने 2020 में कांग्रेस से चांदनी चौक से चुनाव लड़ा और जमानत नही बचा पाई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपनी चिंता करें। भाजपा के बारे में चिंता करना छोड़ दें।

धनेश्वरी ने कहा कि बन्दरोल में 20 करोड़ और चौरीबिहाल में 10 करोड़ से सब्जी मंडी बन रही है। पतलीकूहल में 10 करोड़ से सब्जी मंडी का कार्य जल्द शुरू होगा। बागवानों का 6 फीसदी जीएसटी सरकार दे रही है। ब्यास से 25 मीटर की दूरी पर किसी भी निर्माण पर एनजीटी का प्रतिबंध था। इस वजह से बस स्टैंड के निर्माण में देरी हुई। अब तकनीकी सर्वे हो गया है। 20 करोड़ मंजूर हुआ है। कांग्रेस पार्टी प्रदेश में बिखर गई है। हर नेता मुख्यमंत्री बनना चाहता है।

भाजपा में सिर्फ जयराम ठाकुर नेता है। भाजपा में पुराने नेताओ का सम्मान है। भाजपा इस बार रिवाज बदलेगी और जयराम ठाकुर के नेतृत्व में भाजपा सरकार बनाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *