भगवान त्रिलोकनाथ की पूजा अर्चना से शुरु हुआ पौरी मेला तकनीकी शिक्षा मंत्री डा. रामलाल मार्कंडेय ने की विधिवत शुरुआत मनाली। भगवान त्रिलोकीनाथ की पूजा-अर्चना एवं पुरातन परम्पराओं के निर्वाहन से एतिहासिक पौरी मेला शुरु हो गया। तकनीकी शिक्षा मंत्री डा. रामलाल मार्कंडेय ने मेले की विधिवत शुरुआत की। त्रिलोकीनाथ मंदिर को बौद्ध एवं हिंदू आस्था के केंद्र के रूप में भगवान शंकर व अवलोकितेश्वर भगवान के रूपों में, दोनों समुदायों द्वारा पूजा जाता है। मेले के शुभारंभ पर डा. मार्कंडेय ने कहा कि मेले हमारी संस्कृति का एक अहम हिस्सा हैं। पौरी मेला यहां का बहुत ही पुरातन एवं ऐतिहासिक मेला है। डा. मार्कंडेय ने मंदिर में पूजा अर्चना की तथा मणिमहेश यात्रा पर जाने वाले जत्थे को भगवान त्रिलोकीनाथ के जयकारों के साथ रवाना किया गया। मंत्री ने विधिवत खेलों का शुभारंभ भी किया। महिला मंडलों द्वारा सामूहिक नृत्य भी किया गया जिसमें तकनीकी शिक्षा मंत्री सहित अन्य अधिकारियों ने भी भाग लिया। मेला कमेटी के अध्यक्ष एवं एसडीएम उदयपुर निशांत तौमर ने बताया कि मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अतिरिक्त वालीवाॅल, कबड्डी, तीरंदाजी, महिलाओं के लिए रस्साकसी सहित अन्य खेलों का भी आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर बीडीओ डा. विवेक गुलेरिया, टीएसी सदस्य शमशेर सिंह, क्षेत्रीय प्रबंधक एचआरटीसी अंशित, अधिशासी अभियंता बिजली बोर्ड प्रेम ठाकुर, मंडल अध्यक्ष प्रेम दासी, प्रधान ग्राम पंचायत त्रिलोकनाथ दिनेश शर्मा, प्रधान ग्राम पंचायत तिगरिट अनीता, प्रधान थिरोट शेर सिंह, समिति सदस्य शीला, बीडीसी राकेश, जिला परिषद सदस्य मोहिंदर सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, विभिन्न महिला मंडलों, युवक मंड़लों सहित बड़ी संख्या में विभिन्न पंचायतों तथा स्थानीय लोग उपस्थित थे। Post navigation जांस्कर की संस्कृति से रूबरू करवा रही दर्जनों महिला बौद्ध भिक्षु डॉ राम लाल मारकण्डा ने स्पिति दौरे के दौरान शनिवार को करोड़ों रुपये की योजनाओं का किया शिलान्यास