मनाली। डीएवी पब्लिक स्कूल मनाली में आज दिनांक 24 दिसंबर को सात दिवसीय एनएसएस कैंप का समापन किया गया। समापन के अंतर्गत डीएवी विद्यालय के प्रधानाचार्य आरएस राणा मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित रहे, एनएसएस के स्वयं सेवी छात्रों ने कार्यक्रम को बहुत ही हर्ष उल्लास के साथ मनाया।

Advertisement

कार्यक्रम का आरंभ स्वागत गीत व नृत्य से आरंभ किया । इस अवसर पर विद्यालय के एनएसएस के संयोजक ने सात दिनों के अंतर्गत किए गए प्रयोजन कार्यों के ऊपर प्रकाश डाला। एनएसएस के स्वयंसेवी छात्रों ने विभिन्न प्रकार के रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। जिसे मुख्य अतिथि के द्वारा खूब सराहा गया। छात्र- छात्राओं ने अपने एनएसएस कैंप के सात दिन के अनुभवों को भी सांझा किया।
कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य आर एस राणा ने अपने संबोधन में छात्रों को एनएसएस शाखा में जुड़ने पर बधाई दी और एनएसएस में उनके उज्जवल भविष्य के बारे में बताया , इसी शाखा में बने रहकर देश की सेवा करने के लिए प्रेरित किया।

Solang Ropeway & Ski Center Book Your Ride 097366 99999

मुख्य अतिथि ने सात दिवसीय एन एस एस शिविर के दौरान सर्वश्रेष्ठ कार्यकर्ता के रूप में आर्यन, लाइवा, इशिका, अविनाश, अंकिता तथा विशाल को पुरस्कृत किया। उन्होंने अपने संबोधन में छात्रों को प्रतिभाशाली बनने का संदेश दिया तथा अपने बहुमूल्य विचारों से छात्रों को प्रोत्साहित किया।

One thought on “DAV Public School Manali: डीएवी पब्लिक स्कूल में सात दिवसीय एनएसएस शिविर का समापन”
  1. I discovered this amazing website a few days back, they craft excellent content for their audience. The site owner excels at educating followers. I’m thrilled and hope they maintain their awesome work.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *