Manali: प्रीणी गाँववासियों ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की 99वीं जयंती मनायी। जिसमें गाँव के सभी महिला, बुजुर्ग व बच्चों ने पुष्प अर्पित कर के वाजपेयी जी की जयंती को मनाया।

मनाली भाजपा मंडल अध्यक्ष ठाकुर दास का कहना है कि अटल जी ने हमारे गांव में सराहनीय कार्य किए हैं, हम उनको कभी भी भूल नहीं सकते हैं।अटल जी हमारे दिल में हमेशा है और उनका नाम हमारे दिल में हमेशा रहेगा।
हमारे गांव वासी अटल जी को और उनके परिवार को हमेशा याद करते रहते हैं। अटल जी की जयंती हम हमेशा मनाते रहेंगे और उन्हें याद करते रहेंगे।

Solang Ropeway & Ski Center Book Your Ride 097366 99999

पूर्व प्रधान कुंदन लाल का कहना है कि सन 2006 जून में पर्यावरण दिवस पर अटल जी ने प्रीणी गाँव स्कूल के प्रांगण में एक देवदार का पेड़ लगाया था। वह पेड़ आज भी हरा भरा है। उस पेड़ को देखकर गांव वासी अटल जी को हमेशा याद करते हैं और कुंदन लाल का कहना है कि उन्होंने अटल जी के नाम याद रखने के लिए उन्होंने प्रीणी स्कूल का नाम गवर्नमेंट हाई स्कूल का नाम अटल बिहारी वाजपई गवर्नमेंट हाई स्कूल करने के लिए जय राम ठाकुर से मांग की थी। जयराम ठाकुर ने वह मांग पूर्ण करके प्रीणी गाँव गवर्नमेंट हाई स्कूल का नाम नाम बदलकर अटल बिहारी वाजपई गवर्नमेंट हाई स्कूल रखा है। उसके लिए पिछली जयराम सरकार को गांव वाले उनका धन्यवाद करते हैं। अटल जी का नाम हमेशा हमारे गांव से जुड़ा रहेगा।

BOOK YOUR HOTEL IN MANALI

पूर्व प्रधान व मनाली मंडल अध्यक्ष ठाकुर दास मनाली मंडल सचिव चुन्नी लाल, पूर्व प्रधान शिव दयाल, पूर्व प्रधान कुंदन लाल, महिला मंडल प्रधान पदमा देवी, गोदावरी, खीमी देवी, पूर्ण चंद ज्ञान चंद तीर्थ राम तारा चंद,रूप चंद, जोगिंदर सिंह, ओम प्रकाश व सभी प्रीणी वासी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

2 thoughts on “प्रीणी वासियों ने किया स्वर्गीय प्रधानमंत्री अटल को याद”
  1. Hi, good post. Your website appears to be having issues with Internet Explorer. You should look into this since many people will miss your great articles due of this problem, especially since IE is still the most widely used browser.

  2. Hi Neat post There is a problem along with your website in internet explorer would test this IE still is the market chief and a good section of other folks will pass over your magnificent writing due to this problem

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *