Solang Ropeway & Ski Center Book Your Ride 097366 99999 मनाली। विद्या भारती द्वारा संचालित अनिला महाजन सरस्वती विद्या मंदिर मनाली में गीता जयंती का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया l इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य रूम सिंह ठाकुर ने धार्मिक ग्रन्थ श्रीमदभगवत गीता की पूजा अर्चना की l तत्पश्चात मोहन लाल शर्मा ( शास्त्री ) ने सभी बच्चों को गीता जयंती की बिस्तृत जानकारी दी l भगवान श्री कृष्ण ने कुरुक्षेत्र की रणभूमि में महाभारत के युद्ध दौरान अर्जुन को गीता का उपदेश दिया उस दिन के पश्चात् मार्ग शीर्ष के शुक्लपक्ष की एकादशी को गीता जयंती का पर्व मनाया जाता है l इस वर्ष विद्या भारती द्वारा विश्व शांति – सद्भाव, सर्वत्र सुख समृद्धि, पर्यावरण शुद्धि एवं राष्ट्र गौरव वृद्धि को समर्पित वैश्विक अभियान चलाया जा रहा है जिसमें 23 दिसम्बर ठीक 11:00 बजे एक मिनट एक साथ गीता के तीन श्लोको का उच्चारण किया गया l साथ में सम्पूर्ण बारहवे अध्याय के श्लोको का सामूहिक उच्चारण भी किया गया l विद्यालय की दीदी उमावती के मधुर स्वर से पूरा वंदना हाल भक्तिमय हो गया l छोटे – छोटे बच्चों द्वारा भजन नृत्य व भजन गाए गए l प्रधानाचार्य ने बच्चों को गीता जयंती की शुभकामनायें दी और अपने सम्बोधन में गीता उपदेश से कर्म के महत्व पर प्रकाश डाला l Post navigation Winter Carnival 2024 : लेफ्ट बैंक व राइट बैंक की महिलाओं के बीच होगी महानाटी प्रतियोगिता Annual cultural and prize distribution ceremony of Shashank Model School Gojra: बच्चों में नैतिक मूल्यों के विकास की ओर ध्यान दें शिक्षक : पीसी आजाद
Hi Neat post There is a problem along with your website in internet explorer would test this IE still is the market chief and a good section of other folks will pass over your magnificent writing due to this problem Reply