लेफ्ट बैंक व राइट बैंक की महिलाओं के बीच होगी महानाटी प्रतियोगिता क्रिसमस के दिन लेफ्ट बैंक तो न्यू ईयर ईव के दिन राइट बैंक की महिलाएं माल रोड में डालेंगी नाटी पर्यटक भी लेंगे नाटी का लुत्फ, लगभग 220 महिला मंडलों की सैंकड़ों महिलाएं लेगी भाग एसड़ीएम की अध्यक्षता में कार्निवाल की सांस्कृतिक कमेटी ने की तैयारी की समीक्षा Solang Ropeway & Ski Center Book Your Ride 097366 99999 मनाली। दो से छह जनवरी तक आयोजित हो रहे विंटर कार्निवाल में महानाटी आकर्षण का केंद्र होगी। लेफ्ट बैंक व राइट बैंक की महिलाओं के बीच महानाटी प्रतियोगिता होगी। कार्निवाल के दूसरे दिन तीन जनवरी व चौथे दिन पांच जनवरी को प्रतियोगिता का आयोजन होगा। BOOK YOUR HOTEL IN MANALI रिहर्सल के तौर पर क्रिसमस के दिन लेफ्ट बैंक की महिलाएं महानाटी प्रस्तुत करेंगी जबकि न्यू ईयर की संध्या में राइट बैंक की महिलाएं नाटी डालेगी जो पर्यटकों के आर्कषण का केंद्र रहेगी। पर्यटक भी नाटी का लुत्फ उठाएंगे। लगभग 220 महिला मंडलों की दो हजार से अधिक महिलाएं इस महानाटी में भाग लेंगी। आज शुक्रवार को एसड़ीएम मनाली रमण शर्मा की अध्यक्षता में कार्निवाल की सांस्कृतिक कमेटी ने तैयारी की समीक्षा की। इस दौरान नाटी में गाना गाने वाली लड़कियों ने रिहर्सल की। तैयारी को लेकर की गई समीक्षा बैठक में एसड़ीएम सहित कार्निवाल की सांस्कृतिक उप समिति के प्रभारी बालक राम, हंस राज शर्मा, मीरा शर्मा, जया ठाकुर मौजूद रही। कार्निवाल कमेटी के उपाध्यक्ष एवं एसडीएम मनाली रमन कुमार शर्मा ने बताया कि कार्निवाल की तैयारी जोर शोर से चल रही है। 25 व 31 को माल रोड में महानाटी का आयोजन होगा। उन्होंने बताया कि पर्यटकों के मनोरंजन के लिए तम्बोला लग गया है। पर्यटक खिली धूप के बीच तम्बोला खेलने का आनंद ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि दो से छह जनवरी तक आयोजित होने जा रहे कार्निवाल का प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू करेंगे। Post navigation संजीव ठाकुर सर्वसम्मति से चुने व्यापार मण्डल मनाली के अध्यक्ष , मनोज बने वरिष्ठ उपाध्यक्ष, रजनीश शर्मा को महासचिव की कमान Anila Mahajan S. V. M. Manali : अनिला महाजन सरस्वती विद्या मंदिर विद्यालय मनाली में मनाया गया गीता जयंती का पर्व
I loved even more than you will get done right here. The picture is nice, and your writing is stylish, but you seem to be rushing through it, and I think you should give it again soon. I’ll probably do that again and again if you protect this hike. Reply