Solang Ropeway & Ski Center Book Your Ride 097366 99999 मनाली। संजीव ठाकुर को सर्वसम्मति से व्यापार मण्डल मनाली का प्रधान चुना गया है। आज गोंपा परिसर में व्यापार मंडल की बैठक आयोजित हुई। बैठक में नई कार्यकरिणी के गठन बारे चर्चा हुई। व्यापार मंडल ने सर्व सम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया। BOOK YOUR HOTEL IN MANALI संजीव ठाकुर को अध्यक्ष, कुबेर अवस्थी व मनोज सूद को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया है। शीतल सूद को महिला वर्ग में उपाध्यक्ष बनाया गया है। रजनीश शर्मा को महासचिव, अश्वनी ठाकुर को कोषाध्यक्ष, राम, शिव राम, संजू, राज कुमार को उपाध्यक्ष जबकि गगन अवस्थी को सहसचिव की कमान दी गई। प्रेस सचिव घनश्याम शर्मा एवं रमेश ठाकुर को चुना गया। सुशील, शीशपाल, कपूर चन्द व जगदीश को कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया है। दशक से अधिक व्यापार मंडल के अध्यक्ष रहे अमर सिंह आज अपने कार्य से भार मुक्त हो गए। व्यापार मंडल मनाली की शहर को व्यवस्थित व सुंदर बनाए रखने में अहम भूमिका रहती है। व्यापार मंडल ने आज कार्यक्रम भी आयोजित किया जिसमें नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष रुप चन्द नेगी मुख्य अतिथि पहुंचे। उन्होंने नव नियुक्त कार्यकारिणी को बधाई दी और मिलजुलकर मनाली के विकास में अपना योगदान देने की बात कही।अध्यक्ष बने संजीव ठाकुर ने कहा कि वह सभी सदस्यों को साथ लेकर चलेंगे और व्यापार मंडल की मजबूती के लिए प्रथमिकता में काम करेंगे। उन्होंने कहा कि सभी व्यापारियों की समस्याओं को मिलजुलकर सुलझाया जाएगा और मनाली शहर के हित में काम किए जाएंगे। शहर को साफ व सुथरा बनाने में भी अपना योगदान देंगे। Post navigation होटल एसोसिएशन ने पूजा अर्चना के बाद किया ब्रह्मभोज का आयोजन Winter Carnival 2024 : लेफ्ट बैंक व राइट बैंक की महिलाओं के बीच होगी महानाटी प्रतियोगिता
Hi Neat post There is a problem along with your website in internet explorer would test this IE still is the market chief and a good section of other folks will pass over your magnificent writing due to this problem Reply