मनाली। घाटी की आराध्यदेवी माता हिडिम्बा ने घाटी वासियों को सुख समृद्धि व कारोबार बढ़ोतरी का आशीर्वाद दिया। होटल एसोसिएशन की समस्त टीम आज माता हिडिम्बा के परिसर पहुंची। विशेष पूजा अर्चना के बाद एसोसिएशन ने आज विशाल ब्रह्मभोज का भी आयोजन किया। ब्रह्मभोज में स्थानीय लोगों सहित सैंकड़ों पर्यटक भी शामिल हुए। Solang Ropeway & Ski Center Book Your Ride 097366 99999 ब्रह्मभोज से पहले सभी ने माता हिडिम्बा के दरबार मे हाजरी लगाई और सुख समृद्धि की कामना की। होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष मुकेश ठाकुर ने बताया कि आज होटल एसोसिएशन ने माता हिडिम्बा मन्दिर में विशेष पूजा अर्चना रखी थी। BOOK YOUR HOTEL IN MANALI उन्होंने बताया कि पूजा के बाद हब्रह्मभोज की भी व्यवस्था की गई जिसमें हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। उन्होंने बतया की सैंकड़ों लोगों ने माता हिडिम्बा से सुख समृद्धि का आशीर्वाद लिया। मुकेश ठाकुर ने बताया कि माता हिडिम्बा ने अपने प्रतिनिधि के माध्यम से सब ठीक रहने व पर्यटन कारोबार के गति पकड़ने का आशीवार्द दिया। उन्होमे कहा कि जुलाई से मन्दी की मार झेल रहे पर्यटन कारोबार के गति पकड़ने की उम्मीद है। Post navigation 2 जनवरी से 6 जनवरी तक मनाली में आयोजित किया जाएगा राष्ट्रीय स्तरीय विंटर कार्निवाल संजीव ठाकुर सर्वसम्मति से चुने व्यापार मण्डल मनाली के अध्यक्ष , मनोज बने वरिष्ठ उपाध्यक्ष, रजनीश शर्मा को महासचिव की कमान
Hi, good post. Your website appears to be having issues with Internet Explorer. You should look into this since many people will miss your great articles due of this problem, especially since IE is still the most widely used browser. Reply