मनाली। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुख्खू करेंगे विंटर कार्निवाल का शुभारंभ यह जानकारी आज यहां मनाली विधानसभा के विधायक एवं राष्ट्रीय स्तरीय विंटर कार्निवाल आयोजन समिति के अध्यक्ष भुवनेश्वर गौड़ ने विंटर कार्निवाल की तैयारी को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। BOOK YOUR HOTEL IN MANALI उन्होंने कहा कि आपदा के बाद मनाली पर्यटकों के स्वागत के लिए पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने कहा कि विंटर कार्निवाल आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य मनाली तथा कुल्लू जिला में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देना है। Solang Ropeway & Ski Center Book Your Ride 097366 99999 उन्होंने कहा कि इस विंटर कार्निवाल से पूर्व क्रिसमस डे से लेकर न्यू ईयर तक भीमनाली अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। ताकि यहां आने वाले पर्यटक प्रदेश सहित कुल्लू जिला की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर से परिचित हो सकें। उन्होंने कहा कि आयोजन को सफल बनाने के लिए इस दौरान माल रोड रंग बिरंगी लाइटों से सजाया जाएगा तथा पर्यटक को जिले की समृद्ध संस्कृति से रूबरू करवाने के लिए माल रोड पर एक स्टेज बनाया जाएगा जहां पर 25 दिसंबर क्रिसमस डे से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे । विधायक भुनेश्वर गौड़ ने कहा कि मनाली विंटर कार्निवाल का मुख्य आकर्षण विंटर क्वीन रहेगा। जिसके लिए चंडीगढ़ सहित शिमला, कुल्लू तथा धर्मशाला में ऑडिशन लिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इसके अलावा वॉइस ऑफ कार्निवाल के एडिशन भी इन्हीं स्थानों पर लिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि आयोजन को सफल बनाने के लिए विभिन्न कमेटियों का गठन किया गया है ।उन्होंने कमेटी के सदस्यों से भी आग्रह किया कि वह अपनी जिम्मेवारियों का सही प्रकार से निर्वहन सुनिश्चित बनाए ताकि आयोजन को भव्य तरीके से आयोजित किया जा सके। उन्होंने कहा बकि मनाली कार्निवाल के दौरान राम बाग व उन्होंकहानेमॉलरोड पर दो स्टेज बनाये जायेगे। कहा कि विंटर कार्निवाल की सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रदेश के कलाकारों को प्राथमिकता दी जाएगी तथा कलाकारों के चयन के लिए ऑडिशन आयोजित किए जाएंगे ।उन्होंने कहा कि मनाली कार्निवाल में पूर्व की तरह इस बार भी महा नाटी का आयोजन किया जाएगा तथा महिला मंडल द्वारा आकर्षक झांकियां निकाली जाएगी। उन्होंने कहा कि पूर्व की तरह इस वर्ष भी स्थानीय महिला मंडल की सदस्यों के लिए पारंपरिक वेशभूषा पर आधारित फैशन शो आयोजित किया जाएगा।ताकि यहाँ उपस्थित पर्यटक जिले की समृद्ध पहरावे से रु ब रु हो सके। इस दौरान रेडक्रॉस के सहयोग से तम्बोला भी लगाया जायेगा।उन्होंने कहा कि यदि इस दौरान बर्फ गिरती है तो विंटर स्पोर्ट्स प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि सोलंग नाला में यदि बर्फ गिरती है तो स्कीग ,पैराग्लाइडिंग व स्नो स्कल्पचर आदि प्रतियोगिताएं की जाएगी। बैठक की कार्यवाही का संचालन मनाली विंटर कार्निवाल आयोजन समिति के उपाध्यक्ष एवं एसडीएम मनाली रमन शर्मा ने किया। उन्होंने विभिन्न विभागों विशेषकर लोकनिर्माण विभाग को सड़कों की मरमन्त करने व जल शक्ति विभाग को सुचारु रूप से पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित बनाने वनगर परिषद कुल्लू को सफाई व्यवस्था व सजावट का कार्य करने के निर्देश दिये। बैठक में मनाली ब्लाक कांग्रेस के अध्यक्ष हरि चंद शर्मा, प्रदेश कांग्रेस समिति के महासचिव देवेंद्र नेगी व नवीन तंवर , डीएसपी केडी शर्मा सहित आयोजन समिति के पदाधिकारी व गैर सरकारी सदस्य उपस्थित थे। Post navigation मनाली विधानसभा कांग्रेस ने भारत के प्रथम प्रधानमंत्री स्वर्गीय जवाहर लाल नेहरू की जयंती (बाल दिवस) को उनकी मूर्ति पर पुष्प भेंट कर मनाया होटल एसोसिएशन ने पूजा अर्चना के बाद किया ब्रह्मभोज का आयोजन
Hi Neat post There is a problem along with your website in internet explorer would test this IE still is the market chief and a good section of other folks will pass over your magnificent writing due to this problem Reply