BOOK YOUR HOTEL IN MANALI Manali: मनाली विधानसभा कांग्रेस द्वारा अध्यक्ष हरी चंद शर्मा के नेतृत्व में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री स्वर्गीय जवाहर लाल नेहरू की जयंती (बाल दिवस) के अवसर पर राम बाग मनाली में उनकी मूर्ति को पुष्प अर्पित कर के श्रद्धांजलि अर्पित की गई इस अवसर पर अपने संबोधन में हरी चंद शर्मा ने कांग्रेस जन को संबोधित करते हुए कहा की पंडित नेहरू की भागीदारी आजादी की लड़ाई में अतुलनीय रही है कई बार आजादी की लड़ाई में जेल गए और कितनी ही बार नजरबंद रहे। जवाहर लाल नेहरू ने तब देश की कमान संभाली जब देश में अत्यंत गरीबी थी नेहरू ने अपनी सूझ बूझ से गुटनिरपेक्षता की नीति को अपनाया जब को उस समय पूरा विश्व दो गुट्टों में बनता हुआ था नेहरू ने देश की शिक्षा, कृषि और विज्ञान के क्षेत्र में देश को तरकी की राह पर अग्रसर किया उन्होंने पांच वर्षीय योजनाओं को देश में लागू किया। कई बड़े बांध और एन आई आई टी का निर्वाण किया हरी चंद शर्मा ने कहा की नेहरू की दूरदर्शी नीतियों के कारण ही भारत विश्व पटल अपनी छाप छोड़ने में सफल रहा नेहरू ने देश में लोकतंत्र की जड़ों को मजबूती प्रदान की कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस सचिव नवीन तंवर, प्रदेश कांग्रेस सेवादल के प्रवक्ता डी आर जोशी, प्रदेश कांग्रेस सेवादल प्रशिक्षक डिणू राही, ज़िला कांग्रेस उपाध्यक्ष हंस राज शर्मा, भीम सेन शर्मा,मनाली शहरी कांग्रेसी अध्यक्ष तारु नेगी, उपाध्यक्ष जगदीश बोध,मनाली कांग्रेस उपाध्यक्ष भगत राम, मनाली कांग्रेस महासचिव रोशन लाल शर्मा, नेस राम कायस्थ मनाली कांग्रेस सचिव, राज्य अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष गोकुल सहगल मनाली कांग्रेस अनुसूचित जनजाति संगठन के अध्यक्ष प्रेम लाल, मनाली कांग्रेस अनुसूचित जाति संगठन के अध्यक्ष पुने राम, मनाली युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष देशराज, कुल्लू ज़िला कांग्रेस सोशल मीडिया से नरेश ठाकुर, मनाली कांग्रेस सोशल मीडिया से धर्मु वाष्टा, सुशील ठाकुर युवा कांग्रेस से शिशु स्वंगला, विकी, राजा, महिला कांग्रेस से रंजीता, रोशनी, मैना, सीमा व वरिष्ठ कांग्रेसी मंगल चंद, सूरत राम ठाकुर, राजेंद्र , रणवीर, राम सिंह,नील चंद इत्यादि उपस्थित हुए। Post navigation DAV MANALI : डीएवी मनाली में वार्षिक उत्सव ‘कुटंब’ की धूम 2 जनवरी से 6 जनवरी तक मनाली में आयोजित किया जाएगा राष्ट्रीय स्तरीय विंटर कार्निवाल
Hi Neat post There is a problem along with your website in internet explorer would test this IE still is the market chief and a good section of other folks will pass over your magnificent writing due to this problem Reply