मनाली। पर्यटन नगरी मनाली के साथ लगते सियाल गांव में लकड़ी के मकान में अचानक आग लगी गई। मकान में जब आग लगी तो घर के अंदर छोटे छोटे पांच बच्चे थे। सभी नौनिहाल भग्यशाली रहे। बच्चों के बाहर भागते ही एक एक करके तीन सिलेंडर फटे जिससे पलभर में खोखे राख हो गए। मकान मालिक सहित तीन परिवारों को एक लाख से अधिक का नुकसान हुआ है। अग्निशमन केंद्र प्रभारी प्रेम ने बताया कि सियाल गांव के समीप ड्यूटी होटल हिमालयन पास लकड़ी से बने खोखे में पौने दो बजे आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही दलबल सहित टीम मौके पर पहुंची। होटल के स्विमिंग पुल से पम्प से होज जोड़ कर आग को बुझा दिया। इस आग से रोहित शर्मा गांव सियाल का चादर नुमा खोखा जल गया। इस खोखे में लालू पुत्र मनवीर और नरेश पुत्र मोवन वीपीपी चामुंडा नगर जिला देहलिन नेपाल के दो परिवार रहते थे। आग से कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ तथा लेकिन नेपाली परिवार का अंदर रखा सारा सामान जलकर राख हो गया।

साथ लगते ओम प्रकाश गोयलु के बगीचे में भी पांच पेड़ आग की चपेट में आए हैं।

आग लगने से एक लाख से अधिक का नुकसान हुआ है।

एसडीएम मनाली रमन शर्मा ने बताया कि आज से हुए नुकसान का जायजा लिया जा रहा है। प्रभावित परिवार को फौरी राहत दे दी गई है। डीएसपी केडी शर्मा ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *