नगर परिषद मनाली के अध्यक्ष ने किया एसडीएम रमन शर्मा का स्वागत

डीएसपी केडी शर्मा से शिष्टाचार भेंट कर की समस्याओं के समाधान पर चर्चा

मनाली। नगर परिषद मनाली ने आज अध्यक्ष चमन कपूर की अध्यक्षता में एसडीएम मनाली रमन शर्मा सहित डीएसपी मनाली केडी शर्मा का स्वागत किया। नगर परिषद की टीम ने एसडीएम कार्यालय में जाकर दोनों अधिकारियों से शिष्टाचार भेंट कर मनाली के विकास कार्यों को लेकर चर्चा की। नप अध्यक्ष चमन कपूर ने कहा कि मनाली में पर्यटकों की आमद बढ़ने के साथ कूड़े कचरे की पैदावार भी बढ़ी है। कपूर ने कहा कि शहर को स्वच्छ रखने के यथासम्भव प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने एसडीएम मनाली को भरोसा दिलाया की शहर के विकास में नगर परिषद हर सम्भव सहयोग देगी। उन्होंने कहा कि शहर की समस्त समस्याओं को मिलजुलकर दूर किया जाएगा। इस दौरान नगर परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष बाबू राम नेगी, पार्षद ललिता सहित पूर्व मनोनित सदस्य अजय, अवस्थी व भाजपा नेता कश्मीरा सहित लालमन भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *