मनाली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने श्रद्धासुमन अर्पित कर मनाई इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि मनाली। मनाली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने श्रद्धासुमन अर्पित कर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि मनाई। कार्यकर्ताओं ने इंदिरा गांधी को याद किया और उनके द्वारा बताए रास्ते पर चलने की शपथ ली। प्रदेश इंटक प्रवक्ता एवं मंडी लोकसभा क्षेत्र इंटक के चुनाव प्रभारी डीआर जोशी ने कहा कि स्व. इंदिरा गांधी ने भारतीय राजनीति को नए आयाम दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी परिस्थिति से जूझने और उस पर विजय पाने की क्षमता रखने वाली इंदिरा गांधी भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री रही। जोशी ने कहा कि 1958 में इंदिरा गांधी उनके गांव जगतसुख आए थे। इंदिरा गांधी का मनाली से विशेष लगाव रहा है। जोशी ने कहा कि स्वतंत्र भारत के इतिहास में बहुत कम ही लोग ऐसे हुए हैं, जिन्होंने पूरी दुनिया की राजनीति पर अमिट छाप छोड़ी है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता गौतम ठाकुर ने कहा कि इंदिरा गांधी को निर्भीक फैसलों और दृढ़निश्चय के चलते ‘लौह महिला’ कहा जाता है। उन्होंने कहा कि पूरा देश उनके प्रभावशाली नेतृत्व की आज भी मिसाल देता है। सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विश्व भर में लौह महिला कहलाई जाने वाली, दृढ निश्चय, साहस व अद्भुत क्षमता वाली, भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को शत शत नमन किया। अपनी प्रतिभा व राजनीतिक दृढ़ता के लिए विश्वराजनीति के इतिहास में इंदिरा जी का नाम सदैव याद रखा जाएगा। इस अवसर पर दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। Post navigation भुवनेश्वर को मनाली में मिला प्रेम शर्मा और देवेंद्र नेगी का प्यार, मजबूत हुई कांग्रेस मिल रहे भारी जनसमर्थन से हिमाचल में कांग्रेस की सरकार बनना तय : हुड्डा