मिल रहे भारी जनसमर्थन से हिमाचल में कांग्रेस की सरकार बनना तय : हुड्डा मनाली। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस को भारी जन समर्थन मिल रहा है। जिससे प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनना तय है। मनाली में पत्रकारों से बातचीत में हुडा ने कहा कि कार्यकर्ताओं के साथ साथ हर व्यक्ति में कांग्रेस के प्रति भारी उत्सुकता देखने को मिल रही है। उन्होंने वीरभद्र सिंह को याद करते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में शुरु किये विकास कार्यों को ही जयराम सरकार पूरा नहीं कर पाई है। उन्होंने कहा कि मनाली विधानसभा क्षेत्र में भी विकास की गति रुक गई है। फोर लेन का कार्य भी अधूरा पड़ा हुआ है। कांग्रेस के समय की 162 करोड़ की सीवरेज योजना आज भी धरातल में उतरने का इंतजार कर रही है। मंत्री होते हुए गोविंद ठाकुर क्षेत्र का विकास करवाने में असफल रहे हैं। मदद न मिलने से होटल कारोबारी मायूस हैं तथा बागवान हताश है। प्रदेश ने कांग्रेस की सरकार बनते ही हर वर्ग को राहत दी जाएगी। जनता से मिल रहे जन समर्थन ने सावित कर दिया है कि भाजपा चारों खाने चित हो रही है। जयराम के बजाए आलाकमान को प्रदेश की बागडोर सम्भालने पड़ रही है।

पूछने पर कहा कि राहुल गांधी देश जोड़ो यात्रा पर निकले हैं। कांग्रेस हिमाचल में प्रचार में कोई कमी नहीं रख रही है। इस दौरान पूर्व स्पीकर हरियाणा कुलदीप शर्मा, पूर्व मंत्री कर्ण दलाल व इंटक के मंडी संसदीय क्षेत्र प्रभारी डीआर जोशी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *