भुवनेश्वर को मनाली में मिला प्रेम शर्मा और देवेंद्र नेगी का प्यार, मजबूत हुई कांग्रेस

मनाली। मनाली विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस की एकजुटता का प्रदर्शन बखूबी देखने को मिल रहा है। पहली बार मनाली कांग्रेस के नेता एकजुट नजर आ रहे हैं। मनाली विधानसभा क्षेत्र से भुवनेश्वर गौड़ को कांग्रेस का टिकट मिला हुआ है और पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी हरिचंद शर्मा उनके साथ कंधा से कंधा मिलाकर चले हुए हैं। वहीं कांग्रेस नेता दवेंद्र नेगी व विधा नेगी पहले से ही कांग्रेस व भुनेश्वर गौड़ के प्रति डेडिकेटेड है। सबसे बड़ी बात यह है कि वर्षों तक जिस दो परिवार गौड़ व धामी में छतीस का आंकड़ा रहा वह अब एकजुट हो गए हैं और रोहित वत्स धामी ने प्रचार में भाजपा की नींद हराम कर रखी है। उधर आज बागबान एवं कांग्रेस नेता प्रेम शर्मा के प्यार ने कांग्रेस प्रत्याशी भुनेश्वर गौड़ के चुनावी अभियान में चार चांद लगा दिए हैं। प्रेम शर्मा भुवनेश्वर के प्रचार में पूरी तरह से उतर गए हैं। वहीं नवीन तनवर ने मनाली नगर परिषद की कमान संभाल ली है। बहरहाल मनाली में कांग्रेस एकजुट नजर आ रही है और भाजपा की नींद फिलहाल उड़ा रखी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *