भारत जोड़ो यात्रा नहीं, यह है प्रायश्चित यात्रा – नड्डा हिमाचल प्रदेश में भाजपा राज नहीं रिवाज बदलेगी,हिमाचल में नहीं आम आदमी पार्टी का वजूद 

 कुल्लू। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने जिला लाहुल स्पीति के काजा, मनाली (पतलीकूहल) और कुल्लू में भाजपा की विजय संकल्प रैली में सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा कर रही है। लेकिन यह भारत जोड़ो नही बल्कि प्रायश्चित यात्रा है।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सभी क्षेत्रों में भारत आगे बढ़ रहा है। नरेंद्र मोदी भारत को महानता के पथ पर ले जा रहे हैं। ऐसा कोई क्षेत्र नहीं है जिसमें भारत आगे नहीं बढ़ रहा हो। उन्होंने कहा की पीएम मोदी न केवल भारत के बल्कि दुनिया के सबसे अच्छे प्रशासक हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में भाजपा राज नहीं रिवाज बदलेगी। प्रदेश का अथह विकास करने के लिए उन्होंने जयराम ठाकुर की प्रशंसा की।

उन्होंने कहा अनुच्छेद 370 और अफजल को फांसी ऐसे कार्य है जो भाजपा सरकार के कार्यकाल में हुए। कांग्रेस की फितरत सिर्फ विकास कार्य ने अड़ंगा अटकना है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक पर्यटन के नाम पर हिमाचल में भी आम आदमी पार्टी आई। लेकिन हिमाचल में उनका कोई वजूद नही है। नड्डा ने विधानसभा चुनावों में लगातार दूसरी बार जीत हासिल कर सरकार बनने का दावा किया। उन्होंने कहा कि लोगों के मन में बीजेपी है। लोग बीजेपी को रिपीट करना चाहते हैं और रिवाज को बदलना चाहते हैं। नड्डा ने कहा कि प्रदेश में राज नहीं, रिवाज बदलेंगे।

उन्होंने जोरदार स्वागत करने के लिए स्पीति, मनाली और कुल्लू वासियों का आभार जताया। इस मौके पर उनके साथ लाहुल स्पीति से भाजपा प्रत्याशी रामलाल मारकंडा, मनाली से प्रत्याशी गोविंद सिंह ठाकुर, कुल्लू से प्रत्याशी नरोत्तम शर्मा, पूर्व सांसद महेश्वर सिंह सहित पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *