जमदग्नि ऋषि के प्रांगण मझाच से आशीर्वाद लेकर भुवनेश्वर गौड़ ने चुनावी प्रचार का किया शुभारम्भ, लोगों का मिल रहा भारी समर्थन मनाली। मनाली से कांग्रेस प्रत्याशी भुवनेश्वर गौड़ ने अपने चुनावी प्रचार का शुभारंभ जमदग्नि ऋषि मझाच से आशीर्वाद लेकर प्रारंभ किया। नामांकन पत्र भरने के दूसरे दिन से बिना समय को गवाए गौड़ चुनावी रण में उतर गए हैं और प्रचार के दौरान भुवनेश्वर गौड़ में भारी उत्साह देखने को मिला । चुनावी प्रचार के दौरान भुवनेश्वर गौड़ ने उझी घाटी के नौ गांव में जाकर उनके पक्ष में वोट मांगे। घाटी में गौड़ को खूब जनसमर्थन देखने को मिल रहा है। कांग्रेस प्रत्याशी भुवनेश्वर गौड़ ने बताया कि उन्होंने आज मझाच, बुरुआ, शनाग,गोशाल, पलचान, रुआड, कोठी थे सोलंग, कुलंग सहित ऊझी के सभी गांवों में जनता के बीच में जाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने बताया कि सभी लोगों का उन्हें भारी समर्थन मिल रहा है। उन्होंने बताया कि पिछले पांच सालों में प्रदेश की भाजपा की सरकार मनाली विधानसभा क्षेत्र में विकास करवाने में नाकाम रही है। कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में शुरू किए गए कामों को भी पूरा नहीं कर पाए हैं। उन्होंने बताया कि कांग्रेस पार्टी ने जो चुनावी घोषणा पत्र जारी किया है उसकी पूरी जानकारी जनता को दी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *