कांग्रेस प्रत्याशी भुवनेश्वर गौड़ ने भरा नामांकन, 15 हजार से अधिक कांग्रेसी बने नामांकन के साक्षी, उमड़ा जनसैलाब
मनाली। आज नामांकन पत्र दाखिल करने के अंतिम दिन कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी भुवनेश्वर गौड़ ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। भुनेश्वर गौड़ ने सवा बारह बजे के करीब एसडीएम कार्यालय मनाली में अपना नामांकन पत्र भरा। इस मौके पर मनाली कांग्रेस के सभी नेता एक साथ नजर आए। नामांकन पत्र भरने के बाद मनाली कांग्रेस द्वारा शक्ति प्रदर्शन भी किया गया। शक्ति प्रदर्शन में मनाली विधानसभा क्षेत्र से 15 हजार से भी ज्यादा भीड़ देखने को मिली। जहां तक नजर जा रही थी,वहां तक सिर्फ और सिर्फ कांग्रेस पार्टी के समर्थक ही नजर आ रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *