मनाली की जनता इस बार नया इतिहास रचने वाली है : गोविंद ठाकुर

मनाली। चौथी बार ऐतिहासिक जीत की गाथा लिखने में मनाली के सभी बुजुर्गों और भाई -बहनों का अहम योगदान रहने वाला है यह शब्द भाजपा प्रत्याशी गोविंद सिंह ठाकुर ने आज सरली खालड़ा, नथान, बस्तोरी, भेखली, जिंदौड,व्यासर में अपने चुनाव प्रचार की बैठक के दौरान कहे। गोविंद सिंह ने कहा कि हमने पिछले पांच वर्षों के कार्यकाल में इन सभी पंचायतों में करोड़ों रुपयों की लागत से विभिन विकासात्मक कार्यों करके जनता को समर्पित किये हैं।

उन्होंने कहा कि मुझे आशा ही नहीं अपितु अटूट विशवास है कि आप सभी मुझे एक बार पुनः मनाली की सेवा करने का अवसर प्रदान करेंगे। पिछले पांच वर्षों में हमने सारी कोठी क्षेत्र को विकास पथ पर शिखर तक पहुंचाने के लिये प्राथमिकता के आधार पर जनता को हर सुविधाएं उपलब्ध करवाई है। उन्होंने कहा कि मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि आपके क्षेत्र का विकास आने वाले समय में और अधिक तीव्र गति से किया जाएगा उसके लिए मुझे आपके सहयोग और आशीर्वाद की नितांत आवश्यकता रहेगी। मनाली विधानसभा क्षेत्र में संपर्क सड़कें लगभग हर ग्राम पंचायत को मुख्य मार्ग से आज जोड़ रही है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में सारी, भेखली जिंदौड,व्यासर हर क्षेत्र में यातायात सुविधा के विस्तारीकरण की दिशा में सफल रहे।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *