मनाली कांग्रेस फोरलेन प्रभावितों की मांग का समर्थन करती है : हरी चंद शर्मा 

मनाली। मनाली विधानसभा कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रेस को जारी बयान में कहा कि फोरलेन प्रभावित लोगों की और फोरलेन संघर्ष समिति की मांगों को जायज ठहराते हैं और उनका पुरजोर समर्थन करते हैं। हरी चंद शर्मा ने कहा कि वर्तमान सरकार में बैठे लोगों ने पिछले विधानसभा चुनावों में फोरलेन प्रभावितों को यह विश्वास दिलाया था की उन्हें जमीन का मुआवजा भाजपा की सरकार बनने पर चार गुना दिया जाएगा और फोरलेन से संबंधित लोगों के मध्य यह बात उस समय कही गई कि कांग्रेस सरकार तो इतना मुआवजा देगी नही भाजपा जरूर देगी। कई भाजपा के नेताओं ने इस आंदोलन का नेतृत्व भी किया था और विज़न डोकोमेंट्स (मेनिफ़ेस्टो ) में भी बायदा प्रभावित लोगों के साथ किया था । उस समय पर जैसे ही जय राम ठाकुर के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनी तो उन्हें सांप सूंघ गया फोरलेन संघर्ष समिति के बार-बार आंदोलन करने और बार-बार सरकार से संवाद स्थापित करने के बावजूद कोई कदम सरकार द्वारा फोरलेन प्रभावितों के लिए नहीं उठाए गए। मनाली कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि मनाली विधानसभा कांग्रेस फोरलेन संघर्ष समिति के प्रदर्शन का पुरजोर समर्थन करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *