जनता ही नहीं सरकार की उम्मीद पर भी खरा नहीं उतरे गोविंद ठाकुर: अनुराग कहा ,जिस मनुरंग की सीएम ने टापरा कहा उसी में मनाया चार साल कार्निवाल सत्ता में आते ही प्रदेश का स्वरुप बदलेगी आप पार्टी, हर वर्ग को मिलेगी राहत मनाली। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता व संयुक्त सचिव अनुराग प्रार्थी ने कहा कि स्थानीय विधायक एवं मंत्री जनता ही नहीं सरकार की उम्मीद में खरा नहीं उतरे हैं। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि परिवहन, वन और खेल मंत्रालय मिलते ही मनाली की जनता की अपेक्षाएं बढ़ गई थी लेकिन कोई बड़ा काम न करने से मंत्री जनता की अपेक्षाओं में खरा नहीं उतरे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की उम्मीद पर भी मंत्री खरा नहीं उतरे जिस कारण उनसे बड़े बड़े मंत्रालय बापस ले लिए।अनुराग ने कहा कि जिस मनु रंग शाला को मुख्यमंत्री ने टापरा कहकर व्यंग्य कसा था उसी मनुरंग शाला में चार साल सरकार ने कार्निवाल मनाया। अगर ऐसा था तो चार साल में इसका स्वरूप क्यों नहीं बदला। उन्होंने कहा कि स्थानीय विधायक पिछले 15 सालों से मनाली का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं और पिछले पौने पांच साल से मंत्री भी है लेकिन ज्वलंत समस्याएं ज्यों की त्यों है। उन्होंने कहा कि आम आदमी की सरकार बनते ही प्रदेश का स्वरुप बदलेगा। स्वास्थ्य और शिक्षा पर विशेष बल दिया जाएगा। हर व्यक्ति को निशुल्क स्वास्थ्य सेवा मुहैया करवाई जाएगी। अनुराग ने कहा कि जिस भी व्यक्ति को मनाली विधानसभा से टिकट मिलता है उसे जीतने के लिए पूरी ताकत लगाई जाएगी। उन्होंने कहा कि आप पार्टी के कार्यकर्ता संगठन को मजबूत करने के लिए बूथ स्तर पर जुट गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस बिखर चूकी है। आप पार्टी का सीधा मुकाबला भाजपा से है। इस अवसर पर जिला सह प्रभारी रोशन लाल, किसान सेल अध्यक्ष मनाली, मेहर चंद ठाकुर, संगठन मंत्री, चित्र देव, वरिष्ठ कार्यकर्ता किशन लाल, संजय सचिव पवन मौजूद रहे। Post navigation मनाली कांग्रेस फोरलेन प्रभावितों की मांग का समर्थन करती है : हरी चंद शर्मा खेलों से शारीरिक व मानसिक विकास के साथ जीवन में अनुशासन की भावना उत्पन्न होती है- गोविंद सिंह ठाकुर