27 से शुरू होगी रैली ऑफ हिमालय, मनाली से जांस्कर तक होगा आयोजन मनाली। पर्यटन नगरी मनाली में 27 अगस्त को रैली ऑफ हिमालय का आयोजन किया जा रहा है। आज मंगलवार को मनाली में पत्रकारों को जानकारी देते हुए हिमालयन एक्सट्रीम मोटर स्पोट्स के अध्यक्ष सुरेश राणा ने बताया कि रैली में लगभग 70 प्रतिभागी भाग ले रहे है। रैली बाइक और फ़ॉर व्हीलर कैटागिरी में होगी। पहली बार यह रैली रोहतांग से होकर जाएगी। रैली की तमाम तैयारियां पूरी की गई है। रैली 16500 फ़ीट ऊंचे शिंकुला दरें से होकर लद्दाख के गोंपो रंजन तक जाएगी। इसके बाद 30 अगस्त को मनाली में ही इसका समापन होगा। Post navigation राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नगर की एनएसएस इकाई के स्वयंसेवियों ने नगर में लगाए देवदार के 400 पेड़ मनाली कांग्रेस फोरलेन प्रभावितों की मांग का समर्थन करती है : हरी चंद शर्मा