मनाली: ग्राम पंचायत बुरुआ में हरीहर अस्पताल मनाली की ओर से एक दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा कैंप का आयोजन किया गया। शिविर में महिला विशेषज्ञ डा. श्वेता, दन्त विशेषज्ञ आशिमा अरोड़ा ने सौ से अधिक महिलाओं के स्वस्थ्य की जांच की। अस्पताल की ओर से महिलाओं को दवाइयां भी वितरित की गई। ग्राम पंचायत बुरुआ के प्रधान चूड़ामणि ने बताया कि हरी हर अस्पताल की ओर से चिकित्सा कैंप लगाया गया जिसमें पंचायत की 100 से अधिक महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच की गई। उन्होंने स्वास्थ्य शिविर लगाने के लिए हरीहर अस्पताल प्रबंधन का आभार जताया। चूड़ामणि ने बताया की आज ग्राम पंचायत की ग्राम सभा का भी आयोजन किय गया। Post navigation शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर ने सजला में पीएचसी का किया शुभारंभ हिमाचल के 4787 सरकारी स्कूलों में जल्द शुरु होगी प्री प्राइमरी क्लास : गोविंद