हिमाचल के 4787 सरकारी स्कूलों में जल्द शुरु होगी प्री प्राइमरी क्लास : गोविंद,
कहा, प्रदेश में कांग्रेस की हालत खराब, बिखर रहा कुनबा,
प्राकृतिक आपदाओं में भी राजनीति करने से बाज नहीं आते कांग्रेस नेता 

मनाली। शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्रदेश के 4787 स्कूलों में जल्द ही प्री प्राइमरी कक्षाएं शुरु की जाएगी। उन्होंने कहा कि एनटीटी के डिप्लोमा धारकों को नियुक्ति दी जाएगी। उन्होंने कहा कि जयराम सरकार गुणात्मक शिक्षा पर बल दे रही है। मंत्री ने मनाली में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पहली जनवरी 2016 से संसोधित वेतन मान का एरियर देने से चार लाख कर्मचारियों को लाभ होगा।

गोविंद ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की हालत खस्ता हो गई है। कांग्रेस का कुनबा लगातार बिखरता जा रहा है। उन्होंने कहा कि विपदा व आपदा के समय भी कांग्रेस के नेता व लोग राजनीति करने से बाज नहीं आते। सोलंग में हुई प्राकृतिक आपदा के समय भी कांग्रेस के नेताओं ने कोई कमी नही रखी। गोविंद ठाकुर ने कहा कि ब्यास में बहे बच्चों की दुखद घटना से सरकार आहत है। सोलांग के ग्रामीणों की समस्याओं का प्राथमिकता में समाधान किया जा रहा है। पुल का निर्माण करने वाले ठेकेदार को 20 प्रतिशत जुर्माना पहले ही लगाया गया है। ठाकुर ने कहा कि दिल्ली के उपमुख्यमंत्री पर पलटवार करते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा कि दिल्ली में स्कूलो के हालात बदतर है। मंत्री ने कहा कि हिमाचल एक ऐसा राज्य है जहां पर सबसे ज्यादा पड़े लिखे लोग सरकारी नोकरी करते हैं। आवादी के हिसाब से सेना में भी सबसे ज्यादा लोग हिमाचल से हैं। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष धनेश्वरी ठाकुर, ठाकुर कुंज लाल दमोदरी ठाकुर के मुख्य ट्रस्टी छविंद्र ठाकुर, मनाली मण्डल के महामंत्री ठाकुर दास मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *