Solang Ropeway & Ski Center Book Your Ride 097366 99999 मनाली। अच्छी शिक्षा और परिश्रम जीवन का सबसे बड़ा आधार है। इससे समाज में विशेष पहचान मिलती है साथ ही उंची उड़ान का सपना भी साकार होता है। यह बात मनाली विधानसभा क्षेत्र के विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने रावमा पाठशाला जगतसुख के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में कही। गौड़ ने कहा कि शिक्षा की बेहतर गुणवत्ता को सुनिश्चित बनाना बहुत जरूरी है। विधायक भुवनेश्वर गौड़ को सम्मानित करते हुए स्कूल की प्रिंसिपल इसके लिये प्रदेश में सुखविंदर सुक्खू की सरकार शिक्षण संस्थानों में शिक्षा के सुधार व ढांचागत विकास विकास पर विशेष ध्यान दे रही है। बच्चों के भविष्य को सवारने में शिक्षक तथा अभिवावकों की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। सांस्कृतिक कार्यक्रम की झलकियां गौड़ ने शिक्षकों से कहा कि वो बच्चों में मेहनत, अनुशासन व विश्वास की भावना पैदा करे ताकि विद्यार्थी जीवन में ऊंचा मुकाम हासिल कर सके।विधायक ने स्कूल के सभी होनहार छात्रों को सम्मानित किया और उन्हें भविष्य की शुभकामनाएं दी। इससे पहले स्कूल के प्रधानाचार्य ,,ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। उन्होंने कहा कि स्कूल के छात्र पढ़ाई के साथ साथ खेलों में भी स्कूल का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों का स्वगत किया। इन्हें मिला सम्मान छठी कक्षा से देविका, कनिक, आयुषी को सम्मानित किया जबकि सातवीं कक्षा से रिजुल, विमल शाही, समीक्षा व आयुष को तथा आठवीं से केशंग लामा, जस्मिन, प्रिया को सम्मानित किया गया। नवम कक्षा से साक्षी शर्मा, प्रेरणा, व रिया को जबकि दसवीं कक्षा से खुशाल ठाकुर, सोनिया देवी व किशन देव को सम्मानित किया। ग्याहरवीं कक्षा से कला संकाय में समीम, विपाशा व मुकेश ठाकुर को जबकि वाणिज्य में हिमांशु, अमर व विकास को सम्मानित किया। बाहरवीं कक्षा से गीता, सृष्टि सोनी व पलक ठाकुर को सम्मानित किया गया। Post navigation विधायक रवि ठाकुर ने संभाला आदिवासी कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष का पदभार शिमला के राजीव भवन में कार्यालय का किया शुभारंभ Winter Carnival Manali 2024: मुख्यमंत्री ने विंटर कार्निवल मनाली का शुभारम्भ किया, महिला मंडलों की प्रोत्साहन राशि को बढ़ाकर 25 हजार रुपये करने की घोषणा की
Hi Neat post There is a problem along with your website in internet explorer would test this IE still is the market chief and a good section of other folks will pass over your magnificent writing due to this problem Reply