मनाली। मनाली विधानसभा कांग्रेस द्वारा शुरू किए गए “मेरा बुथ मेरा अभिमान” अभियान के तहत मनाली विधानसभा कांग्रेस अध्यक्ष हरी चंद शर्मा द्वारा कहा गया कि इस अभियान के तहत 1 दिन में 4 बूथ कवर किए जा रहे हैं जिसके अंतर्गत जलोड़ा, बडी शील, कराल और हिम्बरी बुथ पर जा कर कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोली गई। मनाली विधानसभा कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि बैठकों के आरंभ में ही कुल्लू जिला के कांग्रेस नेता स्वर्गीय राज कृष्ण गॉड की 11वीं पुण्यतिथि के अवसर पर सर्वप्रथम उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित करके श्रद्धांजलि अर्पित की गई। हरी चन्द शर्मा ने कहा कि मनाली और पुरे कुल्लू जिला के लोग पूर्व मंत्री और विधायक राजकृष्ण गॉड का नाम आज भी आदर से लेते हैं उनके अनुसार मनाली, कुल्लू क्षेत्र में कई काम राज कृष्ण गौड द्वारा किए गए उन्होंने कहा कि मनाली विधानसभा कांग्रेस भी उन्हीं के मार्ग पर चलकर काम करने का भरसक प्रयत्न कर रही है। श्रद्धांजलि के बाद बैठकें आयोजित की ई हमारी बैठकें हमारे ग्रामीण इलाकों में बैठे कांग्रेस जनों में एक नए रक्त का संचार कर रही हैं। उन्होंने कहा की इस बात का विशेष ध्यान रखा जाएगा कि हमारे ग्रामीण क्षेत्रों में बस से कांग्रेसी साथ ही यूं ही पार्टी के साथ जुड़े रहे और निकट भविष्य में आने वाले चुनाव में कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार का सहयोग कर सकें जिससे एक बार पुनः मनाली विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी का परचम लहराएगा उक्त बैठकों में
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस पार्टी के सचिव नवीन तंवर, रोहित महाजन जिला युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष चित्रलेखा भार्गव प्रधान ग्राम पंचायत शिरढ, भगत राम मनाली विधानसभा कांग्रेस उपाध्यक्ष, फतेह चंद अध्यक्ष अल्पसंख्यक सेल मनाली, थरवन लाल महासचिव मनाली कांग्रेस, दुर्गादत्त एस टी सेल उपाध्यक्ष मनाली, बालक राम जी पूर्व पंचायत प्रधान गोजरा, नरेश ठाकुर सोशल मीडिया विभाग से, आदर्श उपाध्याय सचिव मनाली कांग्रेस, सुनील उपाध्यक्ष मनाली युवा कांग्रेस, प्रकाश चंद उप प्रधान ग्राम पंचायत शिरढ, हरीश जलोडा बुथ प्रधान, ज्ञानचंद बुथ प्रधान बडी शील, जोगराम कराल बुथ प्रधान, रमेश ठाकुर हिमबरी बुथ प्रधान, राजीव ठाकुर मनाली कांग्रेस सचिव, मानचंद उप प्रधान देवगढ पंचायत इत्यादि पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *