मनाली। आम आदमी पार्टी ने मनाली में बढ़े पानी के बिलों को लेकर हल्ला बोला। पार्टी कार्यकर्ताओं ने मनाली विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष प्रेम चन्द की अध्यक्षता में ठोल नगाड़ों के साथ माल रोड में रोष रैली निकाली। पार्टी नेताओं ने माल रोड में रैली निकालने के बाद जल शक्ति विभाग मनाली के एसडीओ को ज्ञापन सौंपा। आप पार्टी के अध्यक्ष प्रेम चन्द व उपाध्यक्ष हेम राज ठाकुर ने कहा कि उन्होंने एसडीओ को ज्ञापन देकर मनाली क्षेत्र में पानी की बिलों की राशि में अत्यधिक वृद्धि का कारण स्पष्ठ करने को कहा है। उन्होंने कहा कि एक फरवरी 2022 को भी पार्टी कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन देकर विभाग से बिलों को बापस लेने का आग्रह किया था। उन्होंने कहा कि एक महीना बीत जाने के बाद भी न तो बढ़े बिल बापस लिए और न ही इसका कारण स्पष्ठ कर पाए हैं। इना नेताओं ने कहा कि घरों का बिल कई गुना आ जाने से लोगों की नींद उड़ गई है लेकिन विभाग उनकी इस गम्भीर समस्या पर ध्यान नहीं दे रहा है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने इस स्मरण पत्र के माध्यम से विभाग से निवेदन किया है कि वृद्धि के कारण स्पष्ठ करने के साथ बढ़े बिल बापिस लिए जाएं। उन्होंने कहा कि विभाग के कर्मचारी गहरी नींद में सोए हैं। आज पार्टी कार्यकर्ताओं ने विभाग को ढोल नगाड़ों के साथ जगाने का प्रयास किया है।उन्होंने कहा कि विभाग कोई भी सार्थक पहल नहीं करती है तो आम।आदमी पार्टी जनता के हित में ठोस संघर्ष की राह चुनने को मजबूर होगी। जिसका जिमेबार जल शक्ति विभाग होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *