मनाली। पूर्व मंत्री स्वर्गीय राजकृष्ण ग़ौड़ की 11वीं पुण्यतिथि पर उनके निवास स्थान कंटराई में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पुण्यतिथि के उपलक्ष पर कुल्लू जिला के तमाम कांग्रेसी नेता इकट्ठे नजर आए और कांग्रेस के कार्यकताओं की भी भारी भीड़ देखने को मिली। इस मौके पर सभी कांग्रेसियों ने जिला कुल्लू व लाहौल स्पीति में कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए बल दिया गया। राजकृष्ण गौड़ के किये हुए विकास के कार्यों का याद करते हुए मनाली ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष हरिचन्द शर्मा ने कहा कि स्वर्गीय राजकृष्ण गौड़ प्रदेश सरकार में अनेक पदों पर रहे हैं और जब वह सरकार में थे उस वक्त समूचे कुल्लू जिला में अनेकों विकास के कार्य बिना भेदभाव से हुए हैं। उन्होंने कहा कि राजकृष्ण गोड़ में कांग्रेस पार्टी को एक पौधे के तरह सींच कर बड़ा किया हुआ है और हमें उन्हीं की तरह मनाली में कांग्रेस को संजोये रखना है। कुल्लू के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि स्वर्गीय राजकृष्ण गौड़ एक साफ छवि के नेता थे और उन्होंने अपने पूरे जीवन को जनता की सेवा के लिए समर्पित किया हुआ था। उन्होंने कहा कि गौड़ हमेशा दलगत भेदभाव की राजनीति से ऊपर उठकर कार्य करते थे। आज हम उसी पुण्य आत्मा की 11वीं पुण्यतिथि पर एकत्रित हुए हैं और हम सब लोगों की उनके लिए सबसे बड़ी श्रद्धांजलि यह होगी कि हम सब मिलकर साफ छवि की राजनीति करें और कुल्लू जिला की चारों सीटों को जिता कर कांग्रेस पार्टी की झोली में डाल कर दें। इस मौके पर पूर्व बागवानी मंत्री सत्य प्रकाश ठाकुर, जिला परिषद अध्यक्ष विपिन परमार, पूर्व विधायक लाहौल स्पीति रघुवीर सिंह, नगर ब्लॉक प्रधान संघ के अध्यक्ष रोहित धामी,विद्या नेगी, अरुणा ठाकुर, भुवनेश्वर गौड़, इंटक सेवा दल के प्रवक्ता डीआर जोशी सहित वहां पर मौजूद सभी नेताओं ने अपने विचारों को सांझा किया। Post navigation छात्रों को अपने क्षेत्र में नहीं माननी चाहिए हार:नकुल खुल्लर, हरिपुर कालेज में होटल मैनेजमेंट के छात्रों को किया संबोधित Block Congress Manali: मेरा बुथ मेरा अभिमान” के तहत 1 दिन में 4 बूथ किए जा रहे हैं कवर : हरी चंद शर्मा