मनाली। छात्रों के अपने क्षेत्र में हार नहीं माननी चाहिए। जो छात्र अपनी पढ़ाई में 100 फीसदी योगदान देना है वह कभी भी जीवन में हताश नहीं होता। यह बात आवार्ड ऑफ एक्सीलेंस विजेता एवं बड़ागढ़ पंच सितारा रिजॉर्ट के मालिक नकुल खुल्लर ने छात्रों को संबोधित करते हुए कही। वे यहां हरिपुर कालेज में होटल मैनेजमेंट के छात्रों को होटल मैनेजमेंट के टिप्स दे रहे थे। उन्होंने कहा कि आप लोगों से बहुत सारे लोगों को आशाएं हैं। जब आप अपनी फील्ड में कुछ खास करेंगें तो आपके अविभावकों, अध्यापकों क्षेत्र,हिमाचल व देश का नाम रोशन होगा। इस दौरान स्कूल के प्रिंसिपल मनदीप शर्मा ने उनका स्वागत किया। इस दौरान उनके साथ प्रोफेसर शोभना,,बागबान गुनाल खुलकर कालेज अध्यक्ष ज्ञान ठाकुर आदि उपस्थित रहे। Post navigation Apple News: बड़ागढ रिसोर्ट मनाली में बायो एटलांटिस और किसानमंच ने किया सेब कैलेंडर का बिमोचन Manali Congres: पूर्व मंत्री राजकृष्ण गौड की 11वीं पुण्यतिथि पर इकट्ठे हुए कांग्रेसी