दिल्लीः दिल्ली सरकार की पूर्व में रही मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के बेटे संदीप दीक्षित ने सीबीआई को मौजूदा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के विरुद्ध शिकायत पत्र भेजा है। संदीप दीक्षित ने केजरीवाल पर फंड के दुरुपयोग और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। संदीप ने सीबीआई और भारत सरकार से वित्तीय अनियमितताओं के भ्रष्ट आचरण के आरोपों और यूएनडीपी को सौंपी गई ऑडिट रिपोर्ट द्वारा उठाए गए 31 अन्य मुद्दों की जांच शुरू करने का आग्रह करता हूं।
उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल 2005/06 (परिवर्तन) में जिस एनजीओ से जुड़े थे, उसे आरटीआई पर एक परियोजना के लिए यूएनडीपी से अनुदान प्राप्त हुआ था। इसमें डीओपीटी, भारत सरकार और आरटीआई सेल या एनसीटी, दिल्ली सरकार का विभाग भी शामिल था। परियोजना का ऑडिट यूएनडीपी द्वारा किया गया था, जिसमें 32 बिंदुओं पर गड़बड़ी पाई गई और इसमें करीब 56 लाख रुपये के फंड की हेराफेरी करना शामिल है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *