भूस्खलन से ढाई मंजिला मकान क्षतिग्रस्त, एक गाय व नौ कुत्ते आए मलबे की चपेट में जगतसुख गांव में देर रात हुआ हादसा, भाग्यशाली रहे पति पत्नी मनाली। मनाली उप मंडल के जगतसुख गांव में भूस्खलन होने से ढाई मंजिला मकान क्षतिग्रस्त हो गया है। आधी रात को हुए इस हादसे में एक गाए सहित 25 कुत्ते मलबे में दब गए जिनमें अब तक 16 को जीवित निकाल लिया है। गाए सहित नौ कुत्ते मलबे की चपेट में आ गए हैं। घर के अंदर रह रहे पति व पत्नी भाग्यशाली रहे। 0f98704f-3048-45a9-b30f-94a8cc52da81 नवदीप सिंह पुत्र सतगुरु सिंह निवासी गांव व डाकघर हरिपुर तहसील मनाली जिला कुल्लू ने बताया कि वह शिक्षा विभाग से सेवनिवृत हुए हैं। उन्होंने बताया कि उनकी पुत्री गायत्री ने जगतसुख के नागनी नाले के पास योगिंदर व नितेन्द्र का ढाई मंजिला मकान किराए में लिया है। गायत्री यहां एनजीओ सहित जानवरों का रेस्क्यू सेंटर चलाती है। नवदीप ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ बेटी के साथ जगतसुख में रहते हैं। उनके साथ एक गाय व 24 कुत्ते भी इसी मकान में रहते थे। उन्होंने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ सोए हुए थे कि रात को जोरदार धमाका हुआ। हमें लगा कि भूकंप आया है लेकिन जब उठकर देखा तो पहाड़ी में हुए भूस्खलन का मलबा घर में आ गया है। भूस्खलन से घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने घर में काम करने वाले व्यक्ति को उक्त घटना की जानकारी दी। काम करने वाला व्यक्ति तीन चार लोगों के साथ आया। उन्होंने उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला। डॉक्टर दीक्षा दिमान ने बताया कि भूस्खलन से एक गाय व 9 कुत्ते मलबे में दब गए। घर का सारा सामान भी मलबे में दब गया है। भूस्खलन से लगभग 70 लाख का नुकसान हुआ है। जगतसुख गांव के इंद्रदेव के बगीचे में भूस्खलन का मलबा पहुंचने से सेब के 20 पेड़ क्षतिग्रस्त हुए हैं। एसडीएम मनाली रमण कुमार शर्मा ने बताया कि भूस्खलन से गाय व कुत्ते मलबे में दब गए थे। प्रशासन ने पुलिस व ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाकर 16 कुत्तों को जिंदा बचा लिया है। एक गाए सहित नौ कुत्ते मलबे की चपेट में आ गए हैं। रेवेन्यू विभाग नुकसान का आंकलन कर रहा है। प्रभावित किरायेदार गायत्री सहित मकान मालिक नितेन्द्र व योगिंदर को 10-10 हजार फौरी राहत दे दी गई है। Post navigation स्वर्ग प्रवास से लौटे आराध्य देव जमदग्नि ऋषि, आज करेंगे भविष्यवाणी Manali Municipal Council Chairman’s chair will be decided on 25th September : मनाली नगर परिषद अध्यक्ष की कुर्सी का फैसला 25 सितंबर को